अजब-गजब

Romance With Dead Body: वो शख्स जिसने युवती के मरने पर लाश कब्र से चुराकर अपने घर में रखी — उसके साथ सात साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध

Ajab Gajab: साल 1940 में फ्लोरिडा के की वेस्ट से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया. कार्ल टैंजलर, पेशे से रेडियोलॉजिस्ट, ने अपनी मृत मरीज एलेना “हेलेन” मिलाग्रो डी होयोस की लाश कब्र से निकाल ली. वह इस शव को अपने घर ले आया और पूरे सात साल तक उसे अपने पास रखा.

अस्पताल में हुई थी पहली मुलाकात

कार्ल टैंजलर जर्मनी में पैदा हुआ था और बाद में अमेरिका आ गया. वह की वेस्ट के एक अस्पताल में काम करता था. साल 1930 में उसकी मुलाकात 21 वर्षीय एलेना से हुई, जो टीबी से पीड़ित थी. टैंजलर उस समय 50 साल से ज्यादा उम्र का था. वह एलेना के प्यार में पड़ गया और शादी का प्रस्ताव भी रखा, जिसे एलेना ने ठुकरा दिया.

मौत के बाद भी नहीं भूला

25 अक्टूबर 1931 को एलेना की मौत हो गई. टैंजलर ने उसके परिवार को एक शानदार मकबरा बनाने के लिए तैयार किया और खर्च खुद उठाया. लेकिन उसकी असली योजना कुछ और थी. 1933 में वह रात के अंधेरे में मकबरे से एलेना का शव चुरा लाया.

ये भी पढ़ें: ये हैवानियत की हद है! बिल्ली को खिलाया-पिलाया फिर शाजीर बना जल्लाद, व्यूज के लिए बनाया वीडियो

अजीब तरीके से किया संरक्षण

शव को सड़ने से बचाने के लिए उसने मोम, प्लास्टर ऑफ पेरिस और रेशम का इस्तेमाल किया. सड़े हिस्सों को ढकने के लिए ग्लास की आंखें, विग और कपड़े लगाए. एलेना को सुंदर कपड़े पहनाकर, इत्र लगाकर अपने बिस्तर पर रखा. वह उससे ऐसे बात करता था, जैसे वह जिंदा हो.जांच में खुलासा हुआ कि टैंजलर ने शव के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. यह बात मामले को और भी डरावना बना देती है.

बहन ने खोला राज

एलेना की बहन फ्लोरिंडा को टैंजलर पर शक हुआ.1940 में उसने पुलिस को जानकारी दी. तलाशी में टैंजलर के घर से एलेना का “संरक्षित” शव मिला. यह खबर अखबारों में छपते ही दुनिया भर में सनसनी फैल गई.

कानून में कमी और रिहाई

टैंजलर पर कब्र अपवित्र करने और शव चोरी का आरोप लगा. लेकिन उस समय फ्लोरिडा के कानून में इस तरह के अपराध की स्पष्ट सजा नहीं थी. उसे दो साल की सजा सुनाई गई, पर कब्र चोरी की कानूनी समय-सीमा खत्म हो चुकी थी. नतीजतन, उसे जल्दी ही रिहा कर दिया गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

3 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

52 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago