Bharat Express DD Free Dish

ये हैवानियत की हद है! बिल्ली को खिलाया-पिलाया फिर शाजीर बना जल्लाद, व्यूज के लिए बनाया वीडियो

Kerala Crime News: केरल के पलक्कड़ से पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर शाजीर को गिरफ्तार किया है. उसने किसी जल्लाद की तरह सोशल मीडिया व्यूज के लिए बिल्ली का कत्ल कर दिया था. जानिए पूरा मामला क्या है?

Kerala Crime News

बिल्ली का कत्ल

Kerala Crime News: सोशल मीडिया के जमाने में लाइक और शेयर पाकर पापुलर होने की चाह में कोई बुराई नहीं है. हालांकि, इस चाह में कई लोग पागलपन में उतारू हो जाते है. इसी पागलपन में यह अपराधी तक बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला केरल के पलक्कड़ जिले से सामने आया है. यहां एक एक ट्रक ड्राइवर ने बेजुबान को बेरहमी से मार डाला. आरोपी शाजीर ने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

Kerala के वीडियो में दिखी क्रूरता

वीडियो में पहले तो आरोपी शाजीर पहले बिल्ली प्यार करते नजर आ रहा है. वह उसे बड़े अच्छे से खाना खिला रहा है और पानी पुला रहा है. हालांकि, अगले ही पर वह राक्षस बन जाता है. उसने बेरहमी से बिल्ली का कत्ल कर दिया. वह बिल्ली के सिर और शरीर को अलग-अलग करके दिखाने लगा. सोशल मीडियो पर लोगों ने यह वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए.

पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद केरल पुलिस (kerala police) को इसकी सूचना दी गई. लोगों का कहना था कि आरोपी शाजीर ने चंद व्यूज और लाइक्स के लिए इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी शाजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: वाह रे! 2 करोड़ रुपये में पुनर्जन्म कराएगी जर्मन कंपनी, क्या मरने के बाद भी जिंदा हो जाएंगे लोग?

दर्दनाक घटना पर लोगों में गुस्सा

शाजीर का बनाया वीडिया देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई. सोशल मीडिया में लोग लगातार उसका विरोध कर रहे हैं. वहीं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है. घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर में रिकॉर्ड की गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी शाजीर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read