Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो सामने आते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है. आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो गर्दा उड़ा रहा है जिसमें एक लड़की बड़े आराम से अपना सिर मुंडवाती नजर आ रही है. लड़की का यह कूल अंदाज तो हैरान करने वाला है ही लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला है इस वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन जिसने नेटिजन्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है.
वायरल क्लिप में दिख रही लड़की का नाम कीर्तन मेनन बताया जा रहा है. वीडियो में कीर्तन बिना किसी झिझक या उदासी के सैलून की कुर्सी पर बैठी हैं और ट्रिमर से उनके सारे बाल साफ किए जा रहे हैं. आमतौर पर लोग अपने बालों से बेहद प्यार करते हैं लेकिन पूरे वीडियो के दौरान कीर्तन के चेहरे पर न तो कोई पछतावा दिख रहा है और न ही कोई डर. वह बिल्कुल शांत और नॉर्मल नजर आ रही हैं.
इस वीडियो ने तब इंटरनेट पर आग लगा दी जब लोगों की नजर इसके कैप्शन पर पड़ी. वीडियो के ऊपर लिखा था- “POV: मेरी मां ने मेरी शादी तय कर दी.” बस फिर क्या था! इस एक लाइन को देखते ही लोग अपनी-अपनी थ्योरी बनाने लगे और सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत दो गुटों में बंट गए.
एक बड़े तबके का मानना है कि लड़की अपनी मर्जी के खिलाफ तय की गई शादी का विरोध इस अनोखे और बागी अंदाज में कर रही है. कई लोगों ने इसे महिलाओं की मर्जी और उनके फैसले लेने के अधिकार से जोड़ दिया. कमेंट्स में यूजरर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई लड़की को जमकर सपोर्ट कर रहा है तो कोई मजाक उड़ा रहा है.
ये भी पढ़ें- पुतिन साहब ये क्या हो गया? रूसी सेना की मशीन गन हुई ‘बागी’, सैनिकों को याद आई नानी; देखें VIDEO
हालांकि इस पूरी कहानी के पीछे का सच अभी भी एक सस्पेंस बना हुआ है. कीर्तन मेनन ने वीडियो में खुद कहीं भी खुलकर यह नहीं कहा है कि उन्होंने यह कदम शादी के विरोध में ही उठाया है. इंटरनेट पर लोग यह कयास भी लगा रहे हैं कि हो सकता है यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का एक स्टंट हो या फिर किसी धार्मिक मन्नत, बीमारी या हेयर डोनेशन से जुड़ा मामला हो.
जब तक कीर्तन की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आता तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. लेकिन इतना तो तय है कि इस चंद सेकंड की रील और उसके कैप्शन ने पूरे देश के सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…