IND vs ENG ODI
IND vs ENG ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है . पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
टी20 सीरीज में मिली निराशाजनक हार के बाद अब भारतीय टीम के पास वापसी करने का सुनहरा मौका है. इस वनडे सीरीज को सिर्फ एक नई शुरुआत के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि यह टीम इंडिया के लिए आलोचनाओं का जवाब देने का भी बड़ा मंच है. ऐसे में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी.
वनडे फॉर्मेट में भारत की तस्वीर टी20 टीम से काफी अलग नजर आ रही है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में लौट आए हैं. वहीं शुभमन गिल कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय टीम पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है.
इस सीरीज का महत्व सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ जीत तक सीमित नहीं है. भारतीय टीम की नजर 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करने पर भी है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अलग-अलग संयोजनों को परखने के साथ-साथ अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन तय करने की दिशा में भी काम करेगा.
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरी है. मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में टीम ने हाल ही में टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. खास तौर पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा. वहीं आखिरी टी20 मुकाबले में जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को दमदार जीत दिलाई थी.
हालांकि वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का हालिया रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा है. 2025 की शुरुआत से टीम को भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी इंग्लैंड सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया था. बावजूद इसके श्रीलंका में हाल ही में मिली वनडे सीरीज जीत ने टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाया है.
एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. इस मैदान पर मई 2025 में खेले गए पिछले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था और विपक्षी टीम को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया था.
हालांकि इस मैदान ने कम स्कोर वाले मुकाबले भी देखे हैं। महिला टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच यहीं लो-स्कोरिंग मैच खेला गया था. मौसम विभाग की मानें तो इस मुकाबले में बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: FIFA WORLD CUP 2026: फ्रांस या स्पेन कौन मारेगा बाजी? सेमीफाइनल से पहले जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद.
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान) विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…