अजब-गजब

रेस्टोरेंट में ऑनलाइन बनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा पति, सामने निकली पत्नी! मच गया बवाल

Madhya Pradesh Viral News:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति की असलियत जानने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और आखिरकार उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

यह पूरा मामला ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी 2023 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक (नाम बदला हुआ) अतुल से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी को पति की गतिविधियों पर शक होने लगा.

पति की संदिग्ध हरकतों से बढ़ा शक

शादी के बाद अतुल अक्सर घंटों फोन पर बात करता और बात करने के लिए बाहर चला जाता साथ ही उसका मोबाइल हमेशा लॉक रहता था. देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और घर से ज्यादा बाहर रहना पत्नी को खटकने लगा. जब पत्नी ने उससे सवाल किया तो जवाब मिला कि यह सब काम की वजह से हो रहा है.

फेक आईडी बनाकर रची पूरी साजिश

पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने एक योजना बनाई. उसने अपनी बहन के नाम से एक नया सिम कार्ड खरीदा और एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई. डीपी में एक आकर्षक लड़की की तस्वीर लगाई और अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी.

जैसे ही रिक्वेस्ट गई, अतुल ने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया और दोनों के बीच घंटों बातचीत शुरू हो गई. करीब दो महीने तक दोनों चैट करते रहे. अतुल को यह जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह जिस “लड़की” से बात कर रहा है, असल में वह उसकी अपनी पत्नी है.

मिलने बुलाया और हो गया खुलासा

बातचीत बढ़ने के बाद पत्नी ने उस फेक प्रोफाइल से अतुल को रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया. अतुल तुरंत मिलने को तैयार हो गया. तय दिन, तय समय पर जब वह लड़की से मिलने रेस्टोरेंट पहुंचा, तो सामने अपनी पत्नी को देखकर उसके होश उड़ गए.

पहले तो अतुल ने झूठ बोलने की कोशिश की और कहा कि वह किसी क्लाइंट से मिलने आया है. लेकिन जब पत्नी ने चैटिंग की सारी बातें और स्क्रीनशॉट दिखाए, तो उसका झूठ पकड़ा गया. पत्नी ने साफ कहा कि जिससे वह इतने समय से बात कर रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि वही है.

काउंसलिंग से बचा रिश्ता

इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई और मामला महिला थाने तक जा पहुंचा. पत्नी ने पति पर धोखा देने और शादी के बावजूद खुद को कुंवारा बताकर दूसरी लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगाया. वहीं, पति ने भी मानसिक प्रताड़ना का हवाला देकर अलग होने की बात कही.

मामला महिला परामर्श केंद्र पहुंचा जहां काउंसलर महेंद्र शुक्ला ने दोनों की एक महीने तक काउंसलिंग की. कई दौर की बातचीत के बाद अंततः पति ने अपनी गलती स्वीकार की और आगे से ऐसा न करने का वादा किया.पत्नी की समझदारी और पुलिस की पहल से आखिरकार यह रिश्ता टूटने से बच गया और दोनों साथ में घर लौट गए.

ये भी पढ़ें: दोहा डायमंड लीग में ‘शानदार उपलब्धि’ पर पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

13 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

19 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

24 minutes ago

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

1 hour ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

2 hours ago