Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को शानदार उपलब्धि पर दी बधाई, 90.23 मीटर भाला फेंका

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में जबरदस्त भाला फेंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने को चोपड़ा की ‘शानदार उपलब्धि’ बताया है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में जबरदस्त भाला फेंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने को चोपड़ा की ‘शानदार उपलब्धि’ बताया है.

प्रधानमंत्री के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल से बधाई संदेश दिया गया है. भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर इतिहास रच दिया. उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर अपना पर्सनल बेस्ट बनाया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था.

बेस्ट थ्रो के बावजूद, नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. जर्मनी के वेबर जूलियन ने 91.06 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. नीरज छह में से पांचवें थ्रो तक नंबर एक पर थे, लेकिन छठे और आखिरी थ्रो में जूलियन उनसे आगे निकल गए.

90 मीटर की दूरी केवल एक आंकड़ा नहीं थी, बल्कि नीरज चोपड़ा के लिए यह एक चुनौती बन चुकी थी. वह कई बार इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन हर बार 88 या 89 मीटर तक सीमित रह गए.

नीरज अब 90 मीटर वाले क्लब में शामिल

नीरज चोपड़ा ने जब तीसरे प्रयास में यह ऐतिहासिक थ्रो किया, तो पूरा मैदान झूम उठा. इस प्रदर्शन में उनके नए कोच जान जेलेज्नी की भूमिका भी अहम मानी जा रही है. उन्होंने हाल ही में जर्मन कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज को हटाकर तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी (चेक गणराज्य) को अपना कोच बनाया था.

इस थ्रो के साथ नीरज अब 90 मीटर क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अर्शद नदीम जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं. यह उपलब्धि नीरज के लिए सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी एक बहुत बड़ी जीत है.

दोहा में यह नीरज का इस सीजन का पहला बड़ा मुकाबला था, जहां उनका सामना दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन, चेकिया के याकुब वाडलेजच (2024 के दोहा विजेता), जर्मनी के वेबर जूलियन और मैक्स डेह्निंग, केन्या के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेंकी डीन जैसे दिग्गजों से हुआ.


ये भी पढ़ें: Bihar News: अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, 5 डॉक्टर बर्खास्त… जानें कैबिनेट के बड़े फैसले


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital