अजब-गजब

यहां इंसानी कंकालों की कब्र के ऊपर चाव से बर्गर खाते हैं लोग…जानें कहां पर स्थित है रूह कंपा देने वाला ये फेमस रेस्टोरेंट

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर कई अजब-गजब खबरें वायरल होती रहती हैं. कभी-कभी तो इन पर भरोसा करना भी मुश्किल हो जाता है. इसी तरह मैकडॉनल्ड्स के एक रेस्टोरेंट को लेकर खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये तो सभी जानते हैं कि मैकडॉनल्ड्स के कई आउटलेट्स कुछ अजीब हैं तो कुछ अजीब जगह पर स्थित हैं. इसी तरह इन दिनों इसके एक रेस्टोरेंट की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इस रेस्टोरेंट को दुनिया का सबसे डरावना रेस्टोरेंट कहा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये रेस्टोरेंट कांच का बना है और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसके नीचे एक पुरानी सड़क है जहां पर कई कंकाल मिले हैं. ये पूरी सड़क और कंकाल रेस्टोरेंट के नीचे दिखाई देते हैं, क्योंकि रेस्टोरेंट की फर्श पूरी तरह से कांच से बनी हुई है. यहां पर लोग आसानी से जा सकते हैं.

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इस जगह को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ‘kassidy_and_james’ के नाम के अकाउंट पर साझा किया गया है. कैसिडी इस वीडियो में इस भयावह जगह को बताती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इस जगह को “दुनिया का सबसे डरावना” बताया है. फिलहाल इस वीडियो को 1 करोड़ 34 लाख बार देखा गया है, वह इस वीडियो में कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि “मैकडॉनल्ड्स में एक कंकाल है. ”

फर्श पर लगाया गया है कांच

बता दें कि रेस्टोरेंट की फर्श पर कांच लगाया गया है, जिससे उसके नीचे कंकाल साफ दिखाई देते हैं. तो वहीं जिनके अंदर थोड़ी हिम्मत होती है, वे भी इस सड़क पर जाकर कंकाल देख सकते हैं, वैसे रेस्टोरेंट के अंदर से भी ये सड़क दिखाई देती है और ग्राहक कंकाल देख सकते हैं. इसको लेकर कहा गया है कि लोग कंकाल के ऊपर आराम से भोजन कर सकते हैं.

जानें कब हुआ इसका निर्माण

माना जाता है कि पक्की सड़क प्राचीन रोम की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक – एपियन वे से जुड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, इसका निर्माण तब हुआ जब श्रमिकों ने 2014 में इटली के फ्रैटोची में फास्ट फूड आउटलेट को बनाते समय 2,000 साल पुरानी सड़क की खोज की. इसको रोमन साम्राज्य के दौरान बंद कर दिया गया था, जिसके बाद इसे दफन स्थल के रूप में फिर से बनाया गया. पुरातत्वविदों ने रोम के बाहरी इलाके में इस जगह की खुदाई में मदद की और तीन शव पाए, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें तीसरी शताब्दी में यहाँ दफनाया गया था.

ये भी पढ़ें-भारत के इस मंदिर में देवी-देवता की नहीं, बल्कि इस सैनिक की होती है पूजा…जानें क्या है इसका रहस्य?

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago