अजब-गजब

‘जासूस’ चप्पल का कमाल! पत्नी को लगा था, नहीं चलेगा पता, पति के GPS ने कर दिया बड़ा खुलासा

Bihar Viral News: आपने अक्सर सुना होगा कि रिश्तों में शक की शुरुआत अक्सर पत्नियों से जोड़ी जाती है, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलटी है. बिहार से सामने आए एक हैरान कर देने वाले मामले ने सभी को चौंका दिया है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते ऐसी तरकीब अपनाई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. हैरानी की बात यह है कि उसने पत्नी की चप्पल में जीपीएस डिवाइस लगाकर उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी और इसी के जरिए पति ने पत्नी की बेवफाई का खुलासा कर दिया.

पत्नी पर था शक

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के एकता नगर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है. अपने शक को पक्का करने के लिए उसने तकनीक का सहारा लिया.

उसने चुपचाप अपनी पत्नी की चप्पल में जीपीएस डिवाइस लगा दिया, ताकि उसकी हर लोकेशन पता चल सके. पत्नी को इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. शनिवार शाम जब पत्नी घर से बाहर निकली, तो पति उसके मूवमेंट को लगातार ट्रैक करता रहा. कुछ देर बाद जब पत्नी एक जगह जाकर रुक गई, तो पति तुरंत वहां पहुंच गया. जैसे ही उसने दरवाजा खोला, वह हैरान रह गया, अंदर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ थी.

इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया. आसपास के लोग भी शोर सुनकर इकट्ठा हो गए. इस दौरान हल्की झड़प और मारपीट की भी बात सामने आई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई.


ये भी पढ़ें: शादी के दिन गायब हुआ युवक, 18 साल बाद मिला, बिहार की अजब-गजब कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान!


थाने में हुआ ड्रामा

थाने में देर रात तक बातचीत और बहस चलती रही. आखिरकार पुलिस के समझाने पर तीनों पक्षों में समझौता हो गया. उन्होंने लिखित में बताया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते. इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, खासकर इस वजह से कि पति ने पत्नी पर नजर रखने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

26 seconds ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

27 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

27 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

44 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

58 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago