भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सिनेमा के गौरवशाली सफर को एक मंच पर लाने के लिए ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन होने जा रहा है. यह तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार और फिल्म फेस्टिवल 8 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.
इस वर्ष इस महोत्सव का मुख्य विषय (Them) ‘भारत की बात सुनाता हूं’ रखा गया है. इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा के जरिए देश की कहानियों, संघर्षों और उपलब्धियों को युवाओं तक पहुंचाना है. फेस्टिवल में फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ गंभीर चर्चाएं और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी (CMD) और दिग्गज पत्रकार उपेन्द्र राय इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक होंगे. वे 8 अप्रैल को सुबह 10:40 बजे से 11:10 बजे तक एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे. उपेन्द्र राय न केवल एक अनुभवी पत्रकार हैं, बल्कि वे युवाओं के बीच एक प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी लोकप्रिय हैं. भारत एक्सप्रेस इस पूरे आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर भी है.
इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में 15 से अधिक वक्ता शामिल होंगे और हजारों लोगों के आने की उम्मीद है. महोत्सव में फिल्म जगत और कला क्षेत्र के कई बड़े चेहरे जैसे रवि किशन, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, और मनोज बख्शी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं. ये कलाकार और विशेषज्ञ सिनेमा के बदलते स्वरूप और भारतीय समाज पर इसके प्रभाव पर अपनी बात रखेंगे.
गौरतलब है कि भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय पत्रकारिता के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं. इससे पहले भी वे ‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ (BLF) के कई आयोजनों का हिस्सा रह चुके हैं. दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों में हुए इन कार्यक्रमों को भारत एक्सप्रेस का भरपूर सहयोग मिला है. वे अक्सर अपने संबोधन में भारतीयता और पत्रकारिता के मूल्यों पर जोर देते आए हैं.
IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के कैंपस में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में भारत एक्सप्रेस के अलावा देशबंधु, नवभारत टाइम्स, जी न्यूज, और अमर उजाला जैसे संस्थान भी जुड़े हैं. अगर आप भी सिनेमा और भारतीय संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो यह तीन दिन आपके लिए काफी खास होने वाले हैं.
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…