अजब-गजब

अगर आप हैं नाॅन वेज के शौकीन, तो महंगे चिकन की जगह खाएं अजगर का मांस! पढ़ें वैज्ञानिकों की अजब-गजब दलीलें

Eat python meat instead expensive chicken: मनुष्य के लिए बढ़िया से बढ़िया भोजन क्या हो सकता है. इसको लेकर डाइटिशियन के अलग-अलग मत है. वहीं उसके उत्पादन को लेकर भी अलग-अलग धारणाएं है जैसे उसका उत्पादन कितना हो सकता है, हर जगह पैदा किया जा सकता है या नहीं. इससे पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचता है. इसे ज्यादा मात्रा में पैदा किया जा सकता है या नहीं. ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब मनुष्यों की भोजन की निर्भरता के आधार पर तय होता है.

ऐसे में वैज्ञानिकों की पड़ताल में सामने आया है कि मांसाहारी अपने भोजन में अजगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भोजन के तौर पर शामिल करने के बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है. वैज्ञानिकों की एक टीम ने अजगर की व्यावसायिक पालन और उससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान की पड़ताल की. ऐसे में इस अध्ययन के चैंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

अन्य जीवों की तुलना में अजगर की फार्मिंग सस्ती

वैज्ञानिकों की पड़ताल में सामने आया कि अजगर तेजी से बढ़ते हैं. ऐसा तब भी लगातार होता है जब वे भूखे रहते हैं. वे जितना खाते हैं उससे दोगुना बढ़ते हैं. ऐसे में ये अन्य मासांहारी जीवों जैसे मुर्गियों और मछली की तुलना में ज्यादा सही है. वैज्ञानिकों की मानें तो अजगर को भोजन के रूप में चुनने के कई फायदे हैं. अजगर के भूखे रहने के बावजूद उनका लगातार बढ़ना उसकी सबसे बड़ी खूबी है. ऐसे में अजगर की खेती के दौरान होने वाले खाद्य संकट से निपटा जा सकता है.

वैज्ञानिकों ने थाइलैंड-वियतनाम में किया शोध

जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की मैक्वायर विवि के विज्ञानी डेनियल नेटश और उनकी टीम ने वियतनाम और थाइलैंड के फार्म में 12 महीने तक पाली हुई अजगर की दो प्रजातियों का अध्ययन किया. इस दौरान कई रोचक खुलासे हुए. शोधकर्ताओं ने मांसाहारियों द्वारा खाए गए मांस और उत्पादन का अनुपात निकाला जिसमें कम संख्या में अच्छा उत्पादन होता है. हालांकि इस बीच यह भी एक बडा़ मुद्दा है कि क्या हमें मांस खाना चाहिए या नहीं. इसके अलावा जीभ का स्वाद भी एक बड़ा मुद्दा है. ऐसे में इस पर बड़े रिसर्च की जरूरत है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 minute ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

6 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

32 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

46 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago