चुनाव

Lok Sabha Election Date 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

Lok Sabha Election Date 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक कुल सात चरणों में होंगे और मतगणना 4 जून को होगी.


पहला चरण: 19 अप्रैल, कुल सीटें: 102

दूसरा चरण: 26 अप्रैल, कुल सीटें: 89

तीसरा चरण: 7 मई, कुल सीटें: 94

चौथा चरण: 13 मई, कुल सीटें: 96

5वां चरण: 20 मई, कुल सीटें: 49

छठा चरण: 25 मई, कुल सीटें: 57

7वां चरण: 1 जून, कुल सीटें: 57


चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. आचार संहिता चुनाव से पहले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को विनियमित (Regulate) करने के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट है. यह देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भाषण, प्रचार, चुनाव घोषणा-पत्र की सामग्री, मतदान केंद्रों में व्यवहार आदि जैसी चीजों को नियंत्रित करता है.

चुनाव आयोग की मतदाता सूची के अनुसार, देश में इस समय लगभग 96.8 करोड़ लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर हैं. 2019 के चुनावों में लगभग 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे, जबकि 2014 में कुल पंजीकृत मतदाताओं में 81.45 करोड़ लोग शामिल थे. इस संख्या में लगभग 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिलाएं हैं. लगभग 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं.

आगामी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को लगभग 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की आवश्यकता होगी. 2019 में चुनाव आयोग ने 23.3 लाख बैलेट यूनिट (जहां वोट डाले जाते हैं), 16.35 कंट्रोल यूनिट (जहां वोटों की गिनती संग्रहीत होती है) और 17.4 लाख वीवीपीएटी मशीनों की मांग की थी.

चार राज्यों में इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

ओडिशा विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 147

मतदान की तारीख: 7 मई, 13 मई, 25 मई और 1 जून.

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 175

मतदान की तारीख: 13 मई

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 60

मतदान की तारीख: 19 अप्रैल

सिक्किम विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 32

मतदान की तारीख: 19 अप्रैल 2024

चारों राज्यों की मतगणना भी 4 जून को होगी.

कई राज्यों में उपचुनाव भी होंगे

इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 4, गुजरात की 5, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, त्रिपुरा, कर्नाटक, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. संबंधित विधानसभा में लोकसभा चुनाव के साथ ही नोटिफिकेशन जारी होगा.

दावे अपने-अपने

तारीखों की घोषणा से पहले माहौल ही सियासी दलों द्वारा बयान आने लगे हैं. चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत जोड़ो यात्रा में हमने हमारे एजेंडे को मुखर तरीके से सामने रखा है. देश की जनता को ‘कांग्रेस की गारंटी’ पर भरोसा है.’

वहीं लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ अभियान की शुरुआत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें अभियान से जुड़ा थीम गीत जारी किया गया है. वीडियो में मोदी सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई है. पीएम मोदी भी अपने चुनावी भाषणों में ‘मोदी की गारंटी’ की बात करते रहे हैं.

एक क्लिक पर सारी खबरें

लोकसभा चुनाव की तारीखों, अन्य राज्यों की चुनाव की तारीखों और चुनाव आयोग से जुड़ी हर खबर के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए भारत एक्सप्रेस के साथ……

Rohit Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago