अजब-गजब

इस देश में शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी! जानें क्या है ये दिलचस्प मामला

Ajab-Gajab: दुनिया भर में कई जनजातियां और आदिवासी प्रजातियां निवास करती हैं और उनकी परम्परा व संस्कृति भी भिन्न है. उनके रहन-सहन और खान-पान के तौर-तरीके इतने अजीब हैं कि उनको सुनकर आम लोग चौंक जाते हैं. जहां दुनिया आज अंतरिक्ष में जाकर नई-नई खोज कर रही है तो वहीं यह आदिवासी प्रजातियां आज भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं के साथ ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं. इसी तरह विवाह को लेकर भी उनकी मान्यताएं और रिवाज भिन्न हैं, जिसे सुनकर लोग चौंक जाते हैं.

यहां रहती है ये जनजाति

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति रहती है, जो चौंका देने वाली परंपरा को निभाती है. जो भी इस परंपरा के बारे में सुनता है वो हैरान रह जाता है. एक खबर के मुताबिक, ये दावा किया गया है कि इस जनजाति में शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है. यानी ये कार्य लोग परंपरा को निभाने के लिए करते हैं. इस अनोखे रिवाज के तहत पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली वोदाब्बे जनजाति के लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं. ये परंपरा वोदाब्बे जनजाति के लोगों की पहचान है.

ये भी पढ़ें-Aliens News: इस तारीख को इंसान मिलेंगे एलियंस से…जानें किसने की है ये बड़ी भविष्यवाणी?

पहली शादी होती है घरवालों की मर्जी से

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस जनजाति के लोगों की पहली शादी को घर वालों की मर्जी से कराई जाती है, लेकिन जब दूसरी शादी करने की बारी आती है तो दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है. अगर ऐसा नहीं करते तो सम्बंधित को दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं मिलती या कहें कि उसे दूसरी शादी करने का अधिकार ही नहीं दिया जाता है.

हर साल होता है एक फेस्टिवल

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, इस जनजाति के लोग प्रत्येक वर्ष एक फेस्टिवल का आयोजन करते हैं. इस त्योहार का नाम गेरेवोल फेस्टिवल है. इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले युवा लड़के या शादी करने के इच्छुक लड़के खुद को सजा लेते हैं और चेहरे को कलर कर लेते हैं और फिर अपनी तरह से दूसरे की बीबीयों को लुभाने का काम करते हैं. कोई डांस करता है तो कोई गाना गाता है. फिलहाल इस दौरान इन लड़कों को ये भी ध्यान रखना होता है कि किसी भी तरह से उसके पति को इसकी जानकारी न हो. अगर इस फेस्टिवल के दौरान दूसरे की पत्नी किसी युवक के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर दोनों का विवाह करा देते हैं. इस तरह से उनकी दूसरी शादी को प्रेम विवाह के तौर पर स्वीकार कर लिया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

2 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

4 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

4 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

23 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

24 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

26 minutes ago