यूटिलिटी

1 अगस्त से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, LPG Cylinder के दाम और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी इन सुविधाओं पर पड़ेगा असर

Rule Change From 1st August 2024: देखते-देखते जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और अगस्त की शुरुआत होने वाली है. यह महीना वित्तीय तौर पर बहुत जरूरी है. सिर्फ और सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है और उसके बाद 1 अगस्त से देश में 5 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जो सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज तक शामिल हैं. ऐसे में आज हम आपको 5 बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं.

एलपीजी सिलेंडर की कीमत

पहला बड़ा बदलाव LPG Price में देखने को मिला है, दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने में जहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. जुलाई महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 30 रुपये कम की गई थी. ऐसे में इस बार लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है.

ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

वहीं दूसरा बदलाव ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव से जुड़ा है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में बदलाव किया गया था.

ये भी पढ़ें: अगर लास्ट डेट तक नहीं भर पाए ITR तो जुर्माने के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जानिए क्या है नियम?

HDFC क्रेडिट कार्ड

अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको बता दें कि 1 अगस्त से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नियम बदल रहे हैं. नए नियम के अनुसार, अगर यूजर्स थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप (जैसे-CRED, PayTM, Cheq, MobiKwik और Freecharge) के जरिये क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1% का चार्ज देना होगा. प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 3 हजार रुपये तय की गई है. फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा.

Google Map

1 अगस्त 2024 से गूगल मैप के नियम भी बदल रहे हैं. गूगल ने भारत में अपनी सर्विस चार्जेस में 70 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है. इसके अलावा अब चार्जिस का भुगतान डॉलर की जगह भारतीय रुपये में होगा. इसका असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, उनसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा.

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो घर से निकलने से पहले RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डाल लें. RBI के मुताबिक, पूरे महीने में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे कई अवसरों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार को पड़ने वाला साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

4 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

18 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

57 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago