अजब-गजब

दुनिया की अनोखी परंपरा: शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के लोग आज भी अपने पुराने रिवाजो और परंपराओं को मानते हैं और उसका पालन भी करते हैं. जनजातियां और आदिवासी समुदाय के लोग आज भी अपनी परंपरा, रहन-सहन, और खान-पान के लिए जानी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.

पश्चिमी अफ्रीका में एक वोदाब्बे जनजाति है, जो एक अनोखी परंपरा का पालन करती है. इस जनजाति में शादी करने के लिए किसी दूसरे कि पत्नी को चुराना पड़ता है. जी हां, आपने सही सुना. यह परंपरा वाकई अजीबोगरीब है. इस परंपरा की वजह से यहां के लोग एक-दूसेर की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं.

क्या है इस परंपरा का मतलब?

इस जनजाति के लोग अपनी पहली शादी घर-परिवार के लोगों की मर्जी से करते हैं, लेकिन दूसरी शादी के लिए इनका रीति-रिवाज थोड़ा अलग है. दूसरी शादी के लिए इन्हें किसी और की पत्नी को चुराना पड़ता है. अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें दूसरी शादी का अधिकार नहीं है.

कैसे करते हैं दूसरी शादी ?

वोदाब्बे जनजाति के लोगों के बीच हर साल एक त्योहार का आयोजन होता है, जिसे गेरेवोल कहते हैं. इसमें लड़के सज-धज कर अपने चेहरे पर रंग लगाते हैं और फिर दूसरों की पत्नियों को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं. इस परंपरा के पीछे का कारण यह है कि ये जनजाति अपनी परंपराओं और रीति-रिवाज को बहुत महत्व देती है. यह परंपरा उनके लिए एक तरह की रस्म है, जो उनकी संस्कृति का हिस्सा है. अब यह परंपरा बदलते समय के साथ बदल रही है. कई लोग इस परंपरा को बदलने की बात करते हैं, लेकिन अभी भी यह परंपरा उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago