Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दुनिया की अनोखी परंपरा: शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के लोग आज भी अपने पुराने रिवाजो और परंपराओं को मानते हैं और उसका पालन भी करते हैं. ऐसी ही एक जनजाति है जिसे शादी करने के लिए किसी दूसरे कि पत्नी को चुराना पड़ता है.

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के लोग आज भी अपने पुराने रिवाजो और परंपराओं को मानते हैं और उसका पालन भी करते हैं. जनजातियां और आदिवासी समुदाय के लोग आज भी अपनी परंपरा, रहन-सहन, और खान-पान के लिए जानी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.

पश्चिमी अफ्रीका में एक वोदाब्बे जनजाति है, जो एक अनोखी परंपरा का पालन करती है. इस जनजाति में शादी करने के लिए किसी दूसरे कि पत्नी को चुराना पड़ता है. जी हां, आपने सही सुना. यह परंपरा वाकई अजीबोगरीब है. इस परंपरा की वजह से यहां के लोग एक-दूसेर की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं.

क्या है इस परंपरा का मतलब?

इस जनजाति के लोग अपनी पहली शादी घर-परिवार के लोगों की मर्जी से करते हैं, लेकिन दूसरी शादी के लिए इनका रीति-रिवाज थोड़ा अलग है. दूसरी शादी के लिए इन्हें किसी और की पत्नी को चुराना पड़ता है. अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें दूसरी शादी का अधिकार नहीं है.

कैसे करते हैं दूसरी शादी ?

वोदाब्बे जनजाति के लोगों के बीच हर साल एक त्योहार का आयोजन होता है, जिसे गेरेवोल कहते हैं. इसमें लड़के सज-धज कर अपने चेहरे पर रंग लगाते हैं और फिर दूसरों की पत्नियों को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं. इस परंपरा के पीछे का कारण यह है कि ये जनजाति अपनी परंपराओं और रीति-रिवाज को बहुत महत्व देती है. यह परंपरा उनके लिए एक तरह की रस्म है, जो उनकी संस्कृति का हिस्सा है. अब यह परंपरा बदलते समय के साथ बदल रही है. कई लोग इस परंपरा को बदलने की बात करते हैं, लेकिन अभी भी यह परंपरा उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital