कमाई में एक रुपये छिपाया तो आयकर विभाग ने भेज दिया भारी-भरकम टैक्स नोटिस (इमेज-AI)
Income Tax Notice Viral: एक रुपये की कीमत कितनी होती है? जवाब है-1 रुपया. आपके लिए ये रकम भले ही मामूली हो, लेकिन यहीं रुपया एक व्यक्ति के लिए 9 हजार से ज्यादा का हो गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक यूजर ने अजीबोगरीब मामला शेयर किया. जिसमें उसने बताया कि उसकी 1 रुपये की गलती उसके लिए 9550 रुपये साबित हुई.
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर इनकम टैक्स से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है. पोस्ट करने वाले शख्स ने दावा किया है कि उसकी बताई गई आय और आयकर विभाग की गिनती में सिर्फ 1 रुपये का अंतर था. इसके बावजूद उसे टैक्स डिमांड का सामना करना पड़ रहा है.
पोस्ट के साथ शेयर किए गए स्क्रीनशॉट ने लोगों का ध्यान खींचा है. हालांकि स्क्रीनशॉट अधूरा होने की वजह से यह नहीं पता चल सका कि ये यूजर कौन है और क्यों इसको टैक्स नोटिस भेजा गया.
मुझे 1 रुपये की आय कम बताने पर टैक्स नोटिस मिला है. मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरा जन्म इतना “बढ़िया” देश में हुआ, जहां 1 रुपये की भी इतनी बारीकी से जांच होती है. मुझे पूरा यकीन है कि ऐसी ही सतर्कता और जांच-पड़ताल बाकी सभी क्षेत्रों में भी की जाती होगी.
स्क्रीनशॉट के मुताबिक टैक्सपेयर ने अपनी आय 18,97,319 रुपये बताई थी. वहीं आयकर विभाग की गणना में यह रकम 18,97,320 रुपये दिखाई गई. यानी दोनों के बीच सिर्फ 1 रुपये का अंतर है. इसी तरह एक अन्य रकम में भी टैक्सपेयर और विभाग की गणना में 1 रुपये का फर्क नजर आ रहा है.
Reddit पर शेयर किये गए स्क्रीनशॉट में Advance Tax, TDS, TCS और Self Assessment Tax समेत किए गए भुगतान की रकम 1,77,096 रुपये दिखाई गई है. खास बात यह है कि विभाग की गणना में भी भुगतान की यही रकम दर्ज है. इसके बाद स्क्रीनशॉट में E-PAY TAX के सामने 9,550 रुपये की रकम दिखाई दे रही है.
पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने Reddit पर तंज कसते हुए लिखा कि उसे 1 रुपये की आय कम दिखाने के लिए टैक्स नोटिस मिला है और पूछा कि अब उसे क्या करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- World Rhino Day 2026: विश्व गैंडा दिवस पर पीएम मोदी ने शुरू किया प्रोजेक्ट राइनो, असम के पास दुनिया के 80% गैंडे
हालांकि, सिर्फ इस स्क्रीनशॉट के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि 9,550 रुपये की पूरी मांग सिर्फ 1 रुपये की आय के अंतर की वजह से की गई है. टैक्स डिमांड में टैक्स की दोबारा गिनती, ब्याज, पुराने बकाये की वजह से भी हो सकता है.
(ये खबर रेडिट पर शेयर किये गए पोस्ट के आधार पर लिखी गई है. भारत एक्सप्रेस इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता)
Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…
छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…
एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…