अजब-गजब

बिना छुट्टी लिए भारतीय शख्स ने कर ली शादी, तरीका जानकर छुट्टी न देने वाला Boss भी रह गया दंग

Online Wedding: अक्सर हम सभी अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में जाने के लिए छुट्टी ले लेते हैं, वहीं छुट्टी नहीं मिलता तो कई लोगों को छुट्टी के लिए डांट तक खानी पड़ती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना कि किसी शख्स को उसकी खुद की शादी के लिए भी छुट्टी न मिली हो? यकीनन पहली बार सुना होगा और इसलिए इस शख्स को वीडियो कॉल पर ही शादी करनी पड़ी. आइए जानते हैं क्या है मामला

वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह

जी हां…दरअसल हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक निकाह वीडियो कॉल के जरिए हुआ है. बिलासपुर (Bilaspur) के रहने वाले अदनान मुहम्मद (Adnan Muhammad) तुर्की में जॉब करते हैं, लेकिन उन्हें जब शादी के लिए भारत आना था तो उनके बॉस ने उन्हें छुट्टी देने से इनकार कर दिया. उनका हिमाचल प्रदेश के मंडी की लड़की से विवाह तय हुआ था, जिसके लिए उन्होंने छुट्टी अप्लाई की थी. अदनान को निकाह भी करना था और नौकरी भी नहीं छोड़ना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल पर ही शादी रचा ली. अदनान मुहम्मद के परिवार के लोगों ने बताया कि वह तुर्की से जुड़े थे, जबकि लड़की मंडी से ही जुड़ गई. इस तरह वीडियो कॉल (Video call) पर ही निकाह संपन्न हो गया.

इस तरह हुई शादी

अदनान मुहम्मद हिमाचल प्रदेश के ही बिलासपुर के रहने वाले हैं, जबकि उनकी पत्नी मंडी जिले की हैं. लड़की के दादा बीमार रहते हैं और वह भी चाहते थे कि निकाह जल्दी संपन्न हो जाए. ऐसी स्थिति में लड़का और लड़की दोनों के परिवार वाले वर्चुअल निकाह के लिए राजी हो गए. यह शादी सोमवार को हुई.

कपल वीडियो कॉलिंग पर जुड़े थे, जबकि काजी (Qazi) ने शादी कराई. इस दौरान दोनों ने ही तीन बार कुबूल है-कुबूल है बोला और इसके साथ ही निकाह पूरा हो गया. शादी के बाद लड़की के चाचा अकरम मोहम्मद ने कहा कि आज अडवांस टेक्नोलॉजी हमारे पास है और इसी के चलते बिना छुट्टी मिले भी शादी संपन्न हो पाई.

ये भी पढ़ें: जादूगरों से भरा है भारत का ये गांव, यहां के अनोखे करतब आपको कर देगी हैरान

पहले भी हुई थी एसी शादी

बताते चलें कि इससे पहले बीते साल भी हिमाचल में एक वर्चुअल शादी हुई थी. तब शिमला के कोटगढ़ के रहने वाले आशीष सिंधा और कुल्लू के भुंतर की रहने वाली शिवानी ठाकुर (Shivani Thakur) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर शादी की थी. हालांकि तब इसकी वजह नौकरी की बाध्यता या छुट्टी न मिलने की मजबूरी जैसी बात नहीं थी. इसकी वजह यह थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई थी और भूस्खलन भी हुआ था. इस तरह करीब एक साल के अंदर ही हिमाचल प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से दो शादियां हुई हैं. मुहम्मद अदनान का कहना है कि वह छुट्टी मिलते ही आएंगे और अपनी दुल्हन से मिलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago