अजब-गजब

Ajab Gajab: मौत के बाद इस देश में बच्चा बदल जाता है पेड़ में…! जानें कैसे?

Ajab Gajab: इस दुनिया में कई तरह के रीति-रिवाज, परम्परा व धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. कभी-कभी तो हमें उनकी परम्पराओं व रीति-रिवाज को सुनकर आश्चर्य भी होता है. क्योंकि ये हमे अजीब लगती हैं. ऐसी ही एक अजीबोगरीब परम्परा के बारे में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये परम्परा इंडोनेशिया की है. यहां पर बच्चों की मौत के बाद उनको किसी कब्रिस्तान या फिर घाट पर अंतिम संस्कार नहीं किया जाता बल्कि पेड़ों की तनों में दफन किया जाता है.

इंडोनेशिया के मकास्सर से करीब 186 मील दूर स्थित ताना तरोजा में रहने वाले लोग बड़े लोगों का अतिम संस्कार तो ठीक वैसे ही करते हैं जैसे आम तरीके से किया जाता है लेकिन जब किसी बच्चे की मौत होती है तो वे पेड़ के तने को खोखला करके उसमें दफना देते हैं. यहां के लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चा पेड़ में बदल जाता है और पेड़ हमेशा के लिए हरा-भरा बना रहता है. इस तरह से उनका बच्चा भी जीवित रहता है. हालांकि बच्चे की मौत से लोगों में शोक की लहर दौड़ जाती है लेकिन उनको इस बात पर फक्र होता है कि अब उनका बच्चा प्रकृति की मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-Ajab-Gajab: दुनिया का एक ऐसा गांव जहां सबसे अधिक समय तक जीवित रहती हैं महिलाएं, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

मृत शरीर को इस तरह दफनाया जाता है पेड़ में

इस परम्परा को मानने वाले लोग बच्चों की मौत होने के बाद पहले किसी पेड़ के तनों को अंदर से खोखला करते हैं. इसके बाद मृत शरीर को कपड़े में लपेट कर इसी पेड़ के तने में डाल देते हैं. पेड़ों के अंदर खोखले स्पेस को यहां रहने वाले लोग ही बनाते हैं. यहां रहने वाले लोगों का मानना होता है कि भले ही भगवान उनसे उनका बच्चा छीन लेते हैं लेकिन ये परंपरा उनके बच्चे को दूर नहीं जाने देती और पेड़ के रूप में उनका बच्चा हमेशा ही उनके पास रहता है. मान्यता है कि इससे मृत शरीर धीरे-धीरे प्राकृतिक रुप से पेड़ का ही हिस्सा बन जाता है. इस तरह से यहां के लोग मानते हैं कि उनका बच्चा पेड़ के रूप में हमेशा जीवित रहता है. वे पेड़ों को अपने बच्चे की तरह ही देखभाल करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

27 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

56 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

10 hours ago