Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ajab-Gajab: दुनिया का एक ऐसा गांव जहां सबसे अधिक समय तक जीवित रहती हैं महिलाएं, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

इस गांव में पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर प्रतिबंध लगा है.

England

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Ajab-Gajab: दुनिया में कौन सा इंसान है जो नहीं चाहता कि वह अधिक समय तक जीवित रहे लेकिन उसकी मन की हो कहां पाती है. हालांकि कई दशकों पहले तक अधिकांश लोग 100 साल से भी अधिक उम्र तक जीवित रहते थे लेकिन लगातार लाइफ स्टाइल में हो रहे परिवर्तन के कारण लोगों का जीवन अब पहले की अपेक्षा काफी कम हो गया है. काफी कम उम्र में ही लोगों को कई तरह की बीमारियां भी हो रही हैं, जिससे अधिक समय तक जीवित रहना काफी मुश्किल हो गया है.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर में दावा किया गया है कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां पर रहने वाले लोगों का जीवन काफी लम्बा होता है. खासकर यहां की महिलाएं अधिक समय तक जीवित रहती हैं. फिलहाल इसके पीछे का रहस्य क्या है, इसको लेकर तमाम तरह की चर्चा भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें-दुनिया का अब तक का सबसे महंगा बकरा, दर्ज हो चुका है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम…जानें किस नस्ल का था

इंग्लैंड में है ये गांव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड में डेटलिंग और थर्नहैम केंट दो गांव स्थित हैं. माना जाता है कि यहां पर लोग अप्रत्याशित रूप से ज्यादा उम्र तक जीवित रहते हैं. अगर हम पूरे ब्रिटेन की बात करें, तो यहां पर लोगों की औसत आयु 83 साल है. तो वहीं अगर इन दोनों गांव की बात करें तो यहां पर पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक समय तक जीवित रहती हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों गांव की महिलाओं की औसत आयु 95 साल है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंग्लैंड के इन दोनों गांवों में महिलाओं की उम्र 12 साल अधिक होती है यानि वे पुरुषों से 12 साल अधिक जीवित रहती हैं. इन दोनों गांव में पुरुषों की कम से कम 86 साल की उम्र होती है.

गांव में स्मोकिंग पर लगा है प्रतिबंध

फिलहाल इस गांव के बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है लेकिन दावा किया जाता है कि इस गांव के लोग अधिक समय तक जीवित रहते हैं. तो वहीं इस गांव के लोग बहुत जागरुक हैं और वे अपनी सेहत का काफी ख्याल रखते हैं. यही वजह है कि यहां के पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मात्र 800 लोग ही रहते हैं यहां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में 8 डॉक्टर हैं और यहां की आबादी 800 लोगों की है. गांव में प्राकृतिक जलाशय भी है यहां पर पानी की समस्या नहीं है और लोग अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं. लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं. बता दें कि इस गांव के कई लोगों का नाम ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग लोगों की लिस्ट में शामिल किया चुका है. रिपोर्ट की मानें तो डेटलिंग गांव नॉर्थ डाउन्स के टीलों के पास स्थित है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital