अजब-गजब

‘भारत हमारा बाप’, अफगानिस्तान-इंडोनेशिया ने कबूला DNA, लोगों ने पूछा कब मानेगा पाकिस्तान?

Afghanistan-Indonesia India DNA: पड़ोसी देश पाकिस्तान भले ही भारत के खिलाफ साजिशें रचने और नफरत का प्रोपेगैंडा चलाने में लगा रहता हो, लेकिन वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक साख का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है. हाल ही में दो बड़े देशों अफगानिस्तान और इंडोनेशिया की तरफ से आए बयानों ने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज कर दी है. दोनों ही देशों ने भारत के साथ अपने खून और संस्कृति के गहरे जुड़ाव को खुले दिल से स्वीकार किया है.

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया डिबेट छिड़ गया है और लोग चुटकी लेते हुए पूछ रहे हैं “जब सब मान रहे हैं, तो पाकिस्तान आखिर कब इस हकीकत को स्वीकार करेगा?”
दरअसल यह पूरी चर्चा अफगानिस्तान के एक सीनियर मंत्री और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के उन बयानों के बाद शुरू हुई है, जिसमें दोनों ने सार्वजनिक रूप से भारत के साथ अपना ‘DNA कनेक्शन’ कबूला है.

क्या बोले अफगानिस्तान के मंत्री

एक तरफ जहां पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के रिश्ते सीमा विवाद और सुरक्षा मुद्दों को लेकर बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ काबुल ने नई दिल्ली के साथ अपने ऐतिहासिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई दी है. भारत के दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमरी ने दोनों देशों के रिश्तों की खुलकर सराहना की. इस दौरान उन्होंने कहा-

“यह मेरी पहली भारत यात्रा है, लेकिन यहां आकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही देश और अपने ही लोगों के बीच हूं. हमारा रिश्ता सिर्फ कागजी कूटनीति का नहीं है. हमारा इतिहास, संस्कृति और सभ्यता साझी है. सच तो यह है कि भारत और अफगानिस्तान का DNA एक है.”

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

यह सिलसिला सिर्फ अफगानिस्तान तक नहीं रुका, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े और दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया से भी कुछ ऐसा ही बयान आया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच उनकी मौजूदगी में जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया. राष्ट्रपति प्राबोवो ने मुस्कुराते हुए कहा-

“मैंने कुछ समय पहले अपना जीनोम सीक्वेंसिंग यानी DNA टेस्ट करवाया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि मेरे टेस्ट में ‘भारतीय DNA’ निकला है! यह पूरी तरह सच है. शायद यही वजह है कि जब भी मैं कोई भारतीय संगीत सुनता हूं, तो मेरा शरीर अपने-आप थिरकने लगता है.”

ये भी पढ़ें- जब पीएम या सीएम नहीं बतौर बीजेपी नेता पहुंचे थे मोदी, जानें 25 साल पहले न्यूजीलैंड के स्कूल में क्या कर आए थे प्रधानमंत्री?

सोशल मीडिया पर घिर गया पाकिस्तान

जैसे ही ये दोनों बयान सामने आए भारतीय सोशल मीडिया X पर पाकिस्तान की खिंचाई होने लगी.

लोगों का कहना है कि एक तरफ दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भारत से अपना खून का रिश्ता बता रहा है.  दूसरी तरफ खुद इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान भारत को अपना सबसे करीबी मान रहा है. तो पाकिस्तान आखिर कब तक नफरत का चश्मा पहनकर इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हकीकत से मुंह चुराता रहेगा?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

9 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

21 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

33 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

41 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

60 minutes ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

1 hour ago