Indore alone groom barat
Indore Rain Groom Video: शादी-ब्याह में आमतौर पर ढोल-नगाड़े, रिश्तेदारों का शोर और दोस्तों का डांस देखने को मिलता है. लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बेहद अनोखी बारात का वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा बिना किसी दोस्त या रिश्तेदार के अकेला ही बारात लेकर निकल पड़ा.
सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात की जमकर चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे सादगी से हुई शादी मान रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि तेज बारिश के कारण बाराती नहीं आ पाए. फिलहाल, यह बारात किसकी थी और कब निकाली गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
शादी-ब्याह में आमतौर पर ढोल-नगाड़े, रिश्तेदारों की चहल-पहल और दोस्तों का धमाकेदार डांस देखने को मिलता है. लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बेहद हैरान और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दूल्हा बिना किसी दोस्त या रिश्तेदार के, अकेले ही अपनी बारात लेकर निकल पड़ा. सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात की जमकर चर्चा हो रही है.
इंदौर के राजमोहल्ला चौराहे पर मूसलाधार बारिश के बीच दूल्हा शेरवानी पहनकर अकेले घोड़ी पर सवार होकर मालगंज की ओर बढ़ता दिखा. बारात में न तो दूल्हे का कोई दोस्त नजर आया और न ही परिवार का कोई सदस्य. बारात में ढोल बज रहे थे और डीजे की गाड़ी भी आगे चल रही थी, जिस पर ‘पल-पल न माने टिंकू जिया’ गाना बज रहा था. लेकिन गानों पर थिरकने वाला पीछे कोई बाराती नहीं था.
इस पूरी बारात में दूल्हे के अलावा केवल 4 लोग ही मौजूद थे और चारों ही उसके लिए पूरी तरह अजनबी थे. इनमें दो ढोल बजाने वाले, एक घोड़ी संभालने वाला और एक व्यक्ति दूल्हे को बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़े खड़ा था. फिलहाल, यह बारात किसकी थी और कब निकाली गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सादगी से की गई शादी बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि अचानक आई तेज बारिश के कारण बाराती मौके पर नहीं पहुंच पाए. वजह जो भी हो, इस ‘अकेले दूल्हे’ की बारात ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
यह भी पढ़ें- Train 3AC Viral Video: चलती ट्रेन के 3AC में जला दिया तेल का दीया! यात्रियों ने रोका, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…