दुनिया

PoK चुनाव में पाकिस्तान का बजा बैंड: JKJAAC के मुजफ्फराबाद मार्च से इस्लामाबाद में हड़कंप

PoK Voting Boycott: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली और मीरपुर इलाकों में आज तथाकथित चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ने पाकिस्तानी हुक्मरानों के ‘लोकतंत्र के ड्रामे’ की हवा निकाल दी है. जहां चुनाव के दिन वोटिंग केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें होनी चाहिए थीं, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है. कई बूथों पर मतदान शुरू होने के घंटों बाद तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा. पिछले 50 दिनों से जारी भीषण अशांति और 50 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भयंकर गुस्सा है.

सन्नाटे में तब्दील हुए पोलिंग बूथ

कोटली और मीरपुर के कई मतदान केंद्रों से सामने आई तस्वीरें चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. कई पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा बल तो तैनात दिखे, लेकिन मतदाता नदारद रहे. स्थानीय लोगों की कम रुचि और खाली पड़े बूथ यह साबित कर रहे हैं कि जनता ने इस चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह दूरी बना ली है और अपना विरोध दर्ज कराया है.

50 दिनों का खौफनाक दौर (PoK protests 50 deaths)

यह चुनाव किसी सामान्य माहौल में नहीं हो रहे हैं. पूरा पीओके पिछले लगभग 50 दिनों से विरोध-प्रदर्शनों, झड़पों और पुलिसिया बर्बरता की चपेट में है. बुनियादी सुविधाओं की किल्लत, महंगाई और सेना के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरे नागरिकों पर हुई हिंसक कार्रवाई में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इन घटनाओं ने स्थानीय आबादी के घावों को हरा कर दिया है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है.

बैकफुट पर पाकिस्तानी सरकार (PoK election news update)

चुनावी माहौल के बीच आज जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) ने “मुज़फ्फराबाद चलो” का बहुत बड़ा आह्वान किया है. समिति ने पीओके के कोने-कोने से लोगों को बड़ी संख्या में मुज़फ्फराबाद पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. इस मार्च का असर सीधा मतदान पर पड़ा है, जहां लोग वोट डालने के बजाय मुज़फ्फराबाद की ओर रुख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 24 घंटे में फिर आर-पार: ‘वादा निभाओ वरना…’, CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दिया अल्टीमेटम

चुनाव नतीजों से पहले ही पाकिस्तान पस्त (Pakistan On PoK Election)

तनावपूर्ण माहौल और बेहद कम वोटिंग प्रतिशत अब इस चुनाव का सबसे बड़ा सच बन चुके हैं. जानकारों का मानना है कि इस चुनाव का अंतिम मतदान प्रतिशत चाहे जो भी दिखाया जाए, लेकिन खाली बूथों ने यह संदेश साफ दे दिया है कि पीओके की जनता अब इस्लामाबाद के राजनीतिक छलावे को स्वीकार करने के मूड में नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

4 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

10 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

14 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

18 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

40 minutes ago