वायरल हो रहे वीडियो से लिया चित्र
Fighting At Nizamuddin Railway Station: भारत की राजधानी दिल्ली और उसका सबसे व्यस्थ रेलवे स्टेशन निजामुद्दीन यूं तो नए ट्रेनों और रेल सेवाओं को लेकर चर्चा में रहता है. हालांकि, कई बार वो कुछ घटनाओं के लिए भी चर्चा में रहता है. इन दिनों दिवाली और छठ को लेकर स्टेशन में बड़ी भारी भीड़ है. इस बीच एक बार फिर से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सुर्खियों में आ गया है. दरअसल यहां IRCTC कर्मचारियों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग त्यौहारों से पहले का WWE बता रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यह वीडिया हमें @ShyamDatt_C के हैडल से मिली है. यूजर ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस फाइट का कारण नहीं बताया है. हालांकि, इसमें जोरदार लड़ाई साफ नजर आ रही है.
दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्टाफ में जमकर मारपीट हुई, जिसमें डस्टबिन और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें IRCTC के कर्मचारी एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी डस्टबिन, बेल्ट और घूंसों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई. झगड़े का कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन यह वीडियो यात्रियों को झकझोर कर रख दिया है.
ये भी पढ़ें: PK ने दिया बिहार चुनाव का ओपीनियन पोल? तमाम दावों में जनसुराज को भूले; जानें किसे दी कितनी सीट
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है. यह घटना वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े कर रही है. इसके साथ ही यह इस लिए भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है क्योंकि, इन दिनों दिवाली और छठ को लेकर रेलवे स्टेशन में भीड़ भारी है. अगर कर्मचारियों के इस झगड़े में यात्रियों को चोट लग जाए तो मामले बढ़ सकता है. इसके साथ ही यह कर्मचारियों से भी सवाल है कि क्या वह यात्रियों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव करते हैं.
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…