अजब-गजब

तेज म्यूजिक बना मौत की वजह! गाना कम करने को कहा तो टेंपो चालक ने कर दी सवारी की हत्या

Tempo Driver Killed Passenger: हरिश शर्मा/ मेरठ: कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच की दूरी इतनी छोटी होती है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है. मेरठ में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां सिर्फ म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज कम करने की एक मामूली-सी बात ने एक युवक की जान ले ली.

कहा का है मामला?

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मामला सरधना थाना क्षेत्र का है, जहां एक टेंपो में बज रहे तेज गानों को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हत्या में बदल गया.

क्या है पूरी वारदात?

बताया जा रहा है कि सोमवार रात सोनू नाम का युवक टेंपो से सफर कर रहा था. रास्ते में टेंपो में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था. सोनू ने जब ड्राइवर से शालीनता से आवाज कम करने को कहा, तो ड्राइवर को यह बात नागवार गुजरी.

पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात वहीं खत्म होती नजर आई. लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी, झगड़े के बाद आरोपी टेंपो चालक सोनू को अपने साथ ठेके पर ले गया, जहां दोनों ने शराब पी. शराब के नशे में विवाद फिर से भड़क उठा. इस बार गुस्सा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मौका देखकर सोनू के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सोनू वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा.

कैसे सामने आया मामला?

आरोपी ने पहचान छुपाने के इरादे से टेंपो में रखा खराब मोबिल ऑयल सोनू के शरीर पर डाला और उसे आग के हवाले कर दिया. आरोपी को लगा कि शव जल जाने से मामला दब जाएगा.

मंगलवार सुबह राधना रोड पर एक निजी स्कूल के पास जलते हुए शव को देखकर स्कूल के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची सरधना थाना पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी.

परिवार में मचा कोहराम

वहीं, सोनू के परिजन पहले से ही परेशान थे. देर रात सोनू ने घर फोन कर टेंपो चालक से झगड़े की बात बताई थी, लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया. परिजन लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क कर रहे थे. जब मेरठ और मुजफ्फरनगर पुलिस के बीच तालमेल हुआ, तब परिजन सरधना पहुंचे और शव की पहचान की. बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढें: दिल्ली-हाइवे पर अजब नजारा: हापुड़ की सड़कों पर ‘बरसी’ चांदी, लूट के चलते हुआ चक्का जाम

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

6 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

7 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

12 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

14 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

22 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

27 minutes ago