अजब-गजब

‘पढ़ाई-लिखाई गई भाड़ में, अब जूते ढूंढो’… महाकाल में युवक ने ChatGPT से कराया ऐसा काम, देखकर रो पड़ा AI; देखें VIDEO

AI Unique Use Case: स्मार्टफोन और इंटरनेट के इस दौर में लोग AI का इस्तेमाल पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ChatGPT से अपना खोया हुआ जूता ढूंढवाया है? उज्जैन के महाकाल मंदिर से एक ऐसा ही अनोखा और मजेदार मामला सामने आया है.

उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर 1000 से अधिक जूतों के ढेर में अपना जूता ढूंढने के लिए शुभांग बोरकर नामक शख्स ने ChatGPT की मदद ली. जूते की फोटो और AI के विश्लेषणात्मक सवालों के आधार पर खोया हुआ जूता तुरंत मिल गया. इस अनोखे और मजेदार टेक-हैक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हजारों जूतों का ढेर और एक अनोखा दिमाग (Mahakal temple lost shoe chatgpt)

मंदिरों के बाहर दर्शन के बाद अपना जूता पहचानना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता. उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे शुभांग बोरकर के सामने भी यही आफत आ खड़ी हुई. मंदिर के बाहर 1000 से भी ज्यादा जूतों का ढेर लगा था. हर एक जूते को उठाकर देखना वक्त की बर्बादी थी, इसलिए शुभांग ने इंसानी दिमाग के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तड़का लगाने का फैसला किया.

ChatGPT बना जूता जासूस (ChatGPT shoe finder viral)

शुभांग ने तुरंत अपने जूते की एक पुरानी फोटो और मंदिर के बाहर पड़े जूतों के ढेर की तस्वीर खींचकर ChatGPT को भेज दी. उन्होंने AI को अपनी पूरी परेशानी समझाई. ChatGPT ने भी पूरे जासूस वाले अंदाज में काम शुरू किया AI ने जूते के रंग, डिजाइन और पैटर्न से जुड़े कुछ सवाल पूछे और देखते ही देखते तस्वीरों का विश्लेषण करके ढेर के बीच से सही जूते की लोकेशन बता दी.

AI भी सोच रहा होगा- ‘ये क्या करवा रहे हो मुझसे’ (Ujjain mahakal shoe video)

शुभांग ने इस मजेदार घटना का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो देखकर लोग AI की इस नई कलाकारी पर जमकर मजे ले रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ChatGPT सोच रहा होगा कि ‘पढ़ाई-लिखाई तो ठीक थी, अब इंसान मुझसे जूते भी ढूंढवाएंगे’.

यह भी पढ़ें-भैंसों का ‘गदर’… एक टक्कर से ताश के पत्तों की तरह ढह गया 2 मंजिला मकान, महिला की मौत

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

56 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago