Bharat Express DD Free Dish

भैंसों का ‘गदर’… एक टक्कर से ताश के पत्तों की तरह ढह गया 2 मंजिला मकान, महिला की मौत

Buffalo Fight Accident: सांडों की लड़ाई के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन बदायूं के उझानी में दो भैंसों की जंग ने कुछ ऐसा कहर ढहाया कि पूरा गांव सन्न रह गया. महज एक टक्कर से दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया और एक भयानक हादसा हो गया. जानिए क्या है यह पूरा हैरान कर देने वाला मामला…

UP Unique Case

Buffalo Fight Accident:सुवनेश/बदायूं: कहते हैं कि विनाश जब आता है तो वजह कोई भी बन सकती है, लेकिन यूपी के बदायूं जिले से एक ऐसा अजब-गजब और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां दो भैंसों की आपसी लड़ाई में एक दो मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.

यूपी के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित महिलाल नगला गांव में दो भैंसों की भयंकर लड़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. आपस में लड़ते-लड़ते एक भैंस तेज रफ्तार में पास के एक दो मंजिला मकान की दीवार से जा टकराई, जिससे पूरा मकान भरभराकर ढह गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में मकान के अंदर मौजूद 50 वर्षीय महिला अग्रवती मलबे के नीचे दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उझानी पुलिस व SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

दो भैंसों की जंग और फिर तबाही

पूरा मामला उझानी थाना क्षेत्र के महिलाल नगला गांव का है. गांव में दो भैंसें किसी बात पर आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच लड़ाई इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोग भी डर गए. इसी गहमागहमी के दौरान अपनी जान बचाकर या दूसरे पर हमला करने के इरादे से एक भैंस तेज रफ्तार में भागी और सीधे पास बने एक दो मंजिला मकान की दीवार से जा टकराई.

ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान (House Collapse Budaun)

भैंस की टक्कर इतनी तेज थी कि जर्जर या कमजोर दिख रही मकान की दीवार उस झटके को बर्दाश्त नहीं कर सकी. दीवार ढहते ही देखते ही देखते पूरा दो मंजिला मकान भरभराकर जमींदोज हो गया. हादसे के वक्त 50 वर्षीय अग्रवती नामक महिला मकान के अंदर ही मौजूद थीं. मकान गिरते ही वह भारी-भरकम मलबे के नीचे दब गईं, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में टकराने वाली एक भैंस भी मलबे के नीचे दब गई.

गांव में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (SDRF Rescue Ujhani)

मकान गिरने की जोरदार आवाज सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और फिर चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने बिना देर किए तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही उझानी थाना पुलिस और SDRF (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला. इस अजीबोगरीब हादसे से पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है.

यह भी पढ़ें-पहले नाश्ता-कॉफी… फिर ‘लुंगी डांस’; चोरी से पहले चोर का यह अतरंगी रूप देख पुलिस भी रह गई हैरान; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest