अजब-गजब

करोड़ों फैंस, लंबी हाइट, बेमिसाल खूबसूरती… फिर भी प्यार के लिए तरसती है ये इंग्लिश मॉडल! हैरान कर देगी वजह

सोशल मीडिया के इस दौर में स्क्रीन पर मिलने वाली तारीफे किसी को भी रातों-रात फेमस कर सकता है. इस स्क्रीन पर मिले लाइक्स और कमेंट्स से ऐसा लगता है, मानों पूरी दुनिया हमारे ही पीछे है. लेकिन असल जिंदगी ऑनलाइन या स्क्रीन की दुनिया से बेहद ही अलग होती है. ऐसा ही एक एक्सपीरियंस इंग्लैंड की रहने वाली कैटी वुल्स ने शेयर किया. आइए जानते हैं.

इंटरनेट सेंसेशन, लेकिन दिल से अकेली

कैटी दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं में शामिल है, उनकी हाइट 6 फीट 9 इंच है. यही नहीं इसके अलावा वो एक इंटरनेट सेंसेशन है, जिसकी वजह उनकी हाइट ही है. सोशल मीडिया पर उनके लुक्स, कॉन्फिडेंस और हाइट की खूब तारीफ होती हैं. लेकिन इन सब के बावजूद वो अपने असल जीवन में उतनी ही अकेली है. उनके अनुसार उन्हें उन्हें अब तक ऐसा साथी नहीं मिला जो उन्हें दिल से समझ सके. उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग उनकी हाइट को एक “रोमांच” या “फैंटेसी” की तरह देखते हैं, जो कुछ देर के आकर्षण के लिए तो ठीक, लेकिन लंबे रिश्ते के लिए नहीं.

सामने आते ही बदल जाता है लोगों का व्यवहार

कैटी का कहना है कि स्क्रिन पर उनका कॉन्फिडेंस देखकर तो लोग उनसे खूब अट्रैक्ट होते हैं, लेकिन असल में मिलते ही घबरा जाते हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर लड़के या तो उनकी ऊंचाई को लेकर ओवर-एक्साइटेड हो जाते हैं या फिर इसलिए डेट ही नहीं करना चाहते. इसकी वजह है कि वो उन सभी से लगभग एक फुट लंबी होती हैं.

कैटी के जीवन में केवल यही नहीं बल्कि उनके दिनचर्या में भी मुश्किलें हैं. उन्होंने बताया कि उनकी हाइट के कारण उनके साइज के कपड़े मिलना बेहद ही मुश्किल हो जाता है. जीन्स से लेकर टॉप तक ज्यादातर कपड़े या तो छोटे होते हैं या फिर बेहद तंग.

असल जिंदगी में सच्चे रिश्ते की तलाश

वो बताती है कि सोशल मीडिया पर चाहे कितनी भी तारीफे मिलती हों, लेकिन असल जिंदगी में सच्चे रिश्ते के लिए उनकी तलाश आज भी जारी है. वह चाहती हैं कि कोई ऐसा मिले जो उनकी हाइट को नजर अंदाज कर उन्हें और उनके दिल को समझे.

ये भी पढ़ें: ‘वॉर जोन’ बना सामूहिक विवाह: चाऊमीन की लूट, चाय से मासूम झुलसा, दूल्हा चिप्स लेकर भागा; वीडियो वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

22 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago