(AI IMAGE)
Jaipur Unique Temple News: अगर आप या आपके घर में कोई शादी न होने की वजह से परेशान है और हर रिश्ता टूट जाता है, तो आपको जयपुर के इस अनोखे गणेश मंदिर का चक्कर जरूर काटना चाहिए. मान्यता ऐसी है कि यहां की एक खास रस्म से कुंवारों का चट मंगनी और पट व्याह तय हो जाता है.
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर अपने अनूठे इतिहास और चमत्कारी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. गणेश चतुर्थी के सिंजारा उत्सव में बप्पा को क्विंटल के हिसाब से मेहंदी चढ़ती है, जिसे लगाने से कुंवारों की शादी में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और एक साल में शादी तय होने का विश्वास माना जाता है.
बात साल 1761 की है, जब मेवाड़ के राजा बैलगाड़ी पर भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति लेकर लौट रहे थे. राजा ने कसम खाई थी कि बैलगाड़ी जहाँ पहली बार खुद-ब-खुद रुक जाएगी, बप्पा की स्थापना वहीं होगी. और गाड़ी कहां रुकी? जयपुर की मोती डूंगरी पहाड़ियों की तलहटी में! बस तभी से सेठ जय राम पालीवाल के हाथों बना यह मंदिर जयपुर का सबसे अनूठा आस्था केंद्र बन गया.
इस मंदिर का सबसे मजेदार और अजब-गजब पहलू है गणेश चतुर्थी पर मनाया जाने वाला ‘सिंजारा उत्सव’. इस दिन बप्पा को कोई एकाध किलो नहीं, बल्कि कई क्विंटल मेहंदी चढ़ाई जाती है. गजब का दावा तो यह है कि जिन कुंवारों की शादी में लगातार अड़चनें आ रही हों, वे अगर यह चढ़ाई हुई मेहंदी अपने हाथों में लगा लें, तो महज एक साल के अंदर उनकी शादी का योग पक्का हो जाता है.
जयपुर के लोगों का बप्पा के साथ एक अनोखा और पारिवारिक रिश्ता है. शहर में चाहे किसी के घर नया वाहन आए या शादी का पहला कार्ड छपे, सबसे पहला न्योता या पूजा इसी मोती डूंगरी मंदिर में दी जाती है. यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन भी शादी के ठीक बाद सबसे पहले बप्पा के दर पर ही माथा टेकने पहुंचते हैं.
यह भी पढ़ें-मौसम विभाग से भी पहले चेतावनी! कानपुर के इस प्राचीन मंदिर की छत आखिर बारिश से पहले क्यों टपकती है?
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…