अजब-गजब

अरे वाह…! चवन्नी से भी छोटा सिक्का ₹150 करोड़ में बिका, आपने ये देखा क्या?

Penny Auction In USA: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अमेरिका में छोटा-सा सिक्का ₹150 करोड़ में नीलाम हुआ है. इसकी तस्‍वीरें देखकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल, अमेरिका में एक सेंट (1 पैसे के बराबर) अब इतिहास बन गया है. सरकार ने नवंबर 2025 में इसकी छपाई हमेशा के लिए बंद कर दी.

अब वहां आखिरी सेंट के सिक्कों को नीलाम किया गया है. चवन्नी (25 पैसे) से भी छोटा यह सिक्‍का करीब ₹150 करोड़ में बिका. बताया जा रहा है कि नीलामी में यूएस मिंट के आखिरी बार छापे गए 232 सेंट रखे गए थे. 232 सेंट के पीछे अमेरिका में पेनी का 232 साल पुराना इतिहास है.

अमेरिकन एडमिनिस्‍ट्रेशन के एक अधिकारी ने बताया- अब पेनी सिक्के बनना बंद हो गए हैं और हाल में ही इसके आखिरी सिक्‍के की नीलामी हुई थी.

नीलामी में क्या हुआ?

12 दिसंबर 2025 को स्टैक्स बोवर्स गैलरीज में 232 सेट्स की नीलामी हुई. हर सेट में तीन सिक्के थे – एक सामान्य पेनी, एक डेनवर मिंट का और एक 24 कैरेट गोल्ड पेनी. कुल 16.76 मिलियन डॉलर यानी करीब 140 करोड़ रुपये मिले. सबसे महंगा सेट 8 लाख डॉलर में बिका, जिसमें आखिरी सिक्के थे.

इतनी कीमत क्‍यों मिली?

ये सिक्के ऐतिहासिक हैं क्योंकि पेनी की 232 साल पुरानी परंपरा खत्म हो रही है. कलेक्टरों ने इन्हें यादगार के रूप में खरीदा. एक सिक्का अकेले इतना महंगा नहीं था, बल्कि पूरे सेट्स की कुल कीमत थी.

क्यों बंद हुए Penny Coins?

अमेरिका में पेनी सिक्का बनाने की लागत उसके मूल्य से ज्यादा हो गई थी. एक पेनी बनाने में 3 से 4 सेंट खर्च आता है. इसलिए राष्ट्रपति के आदेश पर 2025 में आखिरी पेनी सिक्के बनाए गए. इन पर विशेष ओमेगा चिन्ह लगा है, जो अंत का प्रतीक है.

सोना-चांदी सब फेल! 1 ग्राम की कीमत 244 करोड़, ये है दुनिया की सबसे महंगी चीज; जानिए कारण

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago