Mystery Survival: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बुजुर्ग की जिंदगी बेहद अजीब है. 75 साल के सीताराम अहिरवार को पिछले 42 सालों में एक काले सांप ने 14 बार काट खाया. हर बार डसे जाने के बावजूद सीताराम मौत को मात देकर बच जाते हैं. गांव वाले इसे चमत्कार मानते हैं और सीताराम को ‘नागों का शिकार’ कहते हैं.
सीताराम बताते हैं कि हर बार सांप के काटने से दो दिन पहले उन्हें या उनकी पत्नी को सपने में सांप दिखाई देता है. यह जैसे मौत की चेतावनी होती है. इसके बावजूद सांप उन्हें ढूंढ ही लेता है. परिवार ने कई बार बचाने की कोशिश की, लेकिन हर बार सांप आकर डस लेता है.
सीताराम कहते हैं कि हर बार उनका इलाज (Venom Resistance) अस्पताल के बजाय गांव के मंदिर में झाड़-फूंक से होता है. गांव वाले उन्हें विशेष पूजा कराते हैं. अब वे कहते हैं कि इतनी बार काटे जाने के बाद सांप का डर खत्म हो गया है. वे खेती करते हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार की महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो बालों का गुच्छा, आखिर कहां से इकट्ठे हुए इतने सारे बाल
डॉक्टरों का कहना है कि इतनी बार जहरीले सांप के काटने पर बचना मुश्किल होता है. हो सकता है कि सीताराम का शरीर अब जहर के खिलाफ मजबूत हो गया हो. लेकिन ऐसे मामलों में अस्पताल जाना जरूरी है. यह घटना विज्ञान और अंधविश्वास के बीच सवाल खड़े करती है. यह कहानी सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर सीताराम के पीछे यह सांप क्यों पड़ा है. गांव वाले पिछले जन्म के बदले की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, कोई नहीं जानता.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…