अजब-गजब

Portugal: क्या सच में कोई पहाड़ पैदा कर सकता है बच्चे! जानें क्या कहते हैं दावे, वैज्ञानिक भी हैरान, इस उपाय को करने से महिलाएं हो जाती हैं प्रेग्‍नेंट

Birthing Stones In Portugal: क्या पहाड़ भी कभी बच्चे पैदा कर सकता है? हालांकि ऐसा हो तो नहीं सकता लेकिन पुर्तगाल में मदर-रॉक नाम से एक रहस्‍यमयी पहाड़ है, जिसको बर्थिंग स्टोन भी कहा जाता है. इस को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगर बच्चा पाने की इच्छुक महिलाएं इसके एक टुकड़े को अपने तकिए के नीचे रखकर सो जाएं तो वे तुरंत गर्भवती हो सकती हैं. लोगों की इस मान्यता को लेकर दशकों से वैज्ञान‍िक हैरान हैं. इसी मान्यता के चलते दुनिया भर से मह‍िलाएं इसकी चट्टान को लेने के लिए पहुंचती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी पुर्तगाल में पेड्रास पैरिडीरास नाम का एक रहस्‍यमयी पहाड़ है, ज‍िसे ‘बर्थिंग स्टोन्स’ और मदर रॉक के नाम से भी लोग जानते हैं. वैसे तो इस पहाड़ के नाम को लेकर ही लोग चकित हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर इसका नाम ऐसा क्यों है. दरअसल यह पहाड़ किसी चमत्कार से कम प्रतीत नहीं होता है क्योंकि यह पहाड़ छोटे-छोटे शिशु चट्टानों को जन्म देता हुआ दिखाई देता है. मानों लगता है कि इस पहाड़ से बार-बार छोटी-छोटी चट्टानें निकल रही हों या ये भी कह सकते हैं कि ये पहाड़ मानों बार-बार छोटे पहाड़ों को जन्म दे रहा हो. यही वजह है कि इसे “मदर-रॉक” और प्रेग्‍नेंट स्‍टोन के नाम से भी जानते हैं.

ये भी पढ़ें-Viral: कुल्हाड़ी चलाते ही पेड़ से निकलने लगा इंसानों की तरह खून…Video देख चौंके लोग, जानें क्या है पूरा मामला

सरकार ने लगा रखी है पाबंदी

यहां की सरकार ने इस चट्टान को बेचने पर रोक लगा रखी है. बावजूद इसके यहां पर चोरी से इस चट्टान को बेचते हुए तमाम लोग दिख जाएंगे. हालांकि इस पहाड़ को लेकर मान्यता थी कि पहले यहां पर बहुत सारी चट्टाने टूटकर गिरा करती थीं लेकिन अब इसकी संख्या बहुत ही कम हो गई है.

300 मिलियन पुराना है ये पहाड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहाड़ करीब 300 मिलियन वर्ष पुराना हैं और करीब एक क‍िलोमीटर लंबा और 600 मीटर चौड़ा है. ग्रेनाइट के पत्‍थरों से ये पहाड़ बना हुआ है. इसमें से अक्सर 2 से 12 सेंटीमीटर के बीच की चट्टानें बाहर आती रहती हैं, जो इस पहाड़ के बच्‍चे की तरह प्रतीत होती हैं. बारिश या ओस का पानी इसकी दरारों में भर जाता है और जब सर्दी आती है तो यह पूरी तरह जम जाता है. इन सबमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इनका आकार भी एक होता है. इसकी बाहरी परत बायोटाइट से बनी होती है, जो एक प्रकार का अभ्रक है.

वैज्ञानिक सुलझाने में जुटे रहस्य

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पहाड़ के रहस्य को वैज्ञानिक दशकों से सुलझाने में लगे हुए हैं. ताकि ये पता चल सके कि आख‍िर पर्वत से इतनी छोटी चट्टानें बाहर कैसे आती हैं. इसको लेकर भूविज्ञानी लगातार इस खोज में लगे हैं कि आखिर पर्वत से छोटे शिशु पिंड क्यों उत्पन्न होते हैं. इसी के साथ ही इसको लेकर कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है कि ये पहाड़ किसी महिला को गर्भवती कर सकते हैं. ये केवल एक मान्यता है. महिलाएं यहां आकर पहाड़ों की पूजा करती हैं और इसे बेबी स्टोन भी कहती हैं.

ये है लोगों की मान्यता

तो वहीं इस पत्थर को लेकर स्‍थानीय लोग की मान्यता है कि पहाड़ से जो शिशु पिंड निकल रहे हैं वो प्रजनन के प्रतीक हैं. इस पहाड़ को लेकर मान्‍यता है क‍ि अगर कोई मह‍िला गर्भवती होना चाहती है और इसे अपने तकिए के नीचे रखकर सो जाए तो वह जरूर प्रेग्‍नेंट होती है. इसी मान्यता के चलते यहां पर दुनियाभर से महिलाएं इस शिशु पिंड को लेने के लिए पहुंचती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

5 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

15 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

31 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

53 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

54 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago