यूटिलिटी

Modi Govt Schemes: अब आपको फ्री में मिलेंगी ये सभी चीजें, चुनाव से पहले PM मोदी ने जनता से किया वादा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घोषणा पत्र में बीजेपी ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति पर फोकस किया है. उन्‍होंने बताया- अगर भाजपा की सरकार बनती है तो आने वाले अगले 5 साल के लिए क्‍या-क्‍या काम किए जाएंगे और देश के नागरिकों को 5 साल के लिए क्‍या-क्‍या चीजें फ्री में मिलने वाली हैं…

तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प

बीजेपी के घोषणा पत्र की थीम है- ‘बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी’. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं. अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे. अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे. भारत आज women led development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है. पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं. आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे.”

70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग को आयुष्मान योजना

PM मोदी ने कहा, “अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा “जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है. यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है… भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है.”

20 लाख रुपये का लोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, “बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है…इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है. अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी. अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है… ”

5 साल तक मुफ्त राशन योजना

पीएम मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए कहा, ‘पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. इसका एक बड़ा कारण है. 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है. भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है. हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो.’

GYAN पर बीजेपी का फोकस

बीजेपी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है. लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

32 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

48 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago