अजब-गजब

Viral News: 600 की क्षमता वाली जेल में ठूंस-ठूंस कर भरे जाते हैं 3000 कैदी! नर्क सी जिंदगी है अपराधियों की, एक शख्स ने किया रूह कंपा देने वाला खुलासा

San Pedro Prison: दुनिया भर में तमाम जेलें है, जिसमें तरह-तरह के कैदी रहते हैं. अभी तक जेलों को लेकर यही खबर सामने आती रही है कि जेलों में कैदियों को अच्छा खाना दिया जाता है और इलाज तक की सुविधा दी जाती है. हालांकि एक शख्स ने दावा किया है कि दुनिया में एक ऐसी भी जेल है जहां पर सिर्फ सड़ने के लिए कैदियों को रखा जाता है. इस जेल की क्षमता 600 कैदियों की है लेकिन इसमें करीब 3 हजार कैदियों को इसमें ठूंस-ठूंस कर रखा जाता है और चाकू घोंपने की घटना तो यहां आम है. पल-पल में मारपीट और दंगे होते रहते हैं. तो वहीं यहां रहने वाले कैदियों को उनके परिवार से भी नहीं मिलने दिया जाता है, जबकि अन्य जेलों में ऐसा नहीं है.

इस खतरनाक जेल को लेकर ब्रिटेन के एक शख्स ने रूह कंपा देने वाला खुलासा किया है. शख्स का नाम जॉन हेनशॉ है और वह ब्रिटेन के ग्रेटर मानचेस्टर, अथेर्टन के निवासी हैं. उनका दावा है कि दुनिया की सबसे खतरनाक जेल उन्होंने दक्षिण अमेरिका के बोलिविया में देखी है. वह बताते हैं कि एक बार बोलिविया के ला पैज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जरा सी मात्रा में गांजा ले जाने के आरोप में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था और इसी जेल में डाल दिया गया था. फिर वह इसी जेल में रहे थे जिसका नाम सैन पेड्रो जेल है. उनका दावा है कि इस जेल में कैदियों को तरह-तरह से परेशान किया जाता है. यहां पर मारपीट से लेकर चाकू घोंपने तक की घटनाएं बिल्कुल आम हैं और 24 घंटे होती रहती हैं.

ये भी पढ़ें-पानी पीने से मर जाता है यह जीव…लेकिन बुझाता है दूसरे जीव-जंतुओं की प्यास, क्या आप जानते है इसका नाम?

एक टॉलेयट को शेयर करते हैं 120 लोग

दावे के मुताबिक इस जेल में अमीरों और गरीबों को अलग-अलग सुविधा दी जाती है. जॉन की पूर्व पत्नी और उनकी 15 साल की बेटी ने बताया कि एक टॉयलेट को 120 लोगों के साथ शेयर करना पड़ता है. पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिलता था. जॉन को 30 दूसरे कैदियों के साथ जमीन पर सोना होता था. उन्होंने दावा किया कि इस जेल को 600 लोगों के लिए बनाया गया था लेकिन अब करीब 3000 कैदी यहां पर रखे जाते हैं. उन्होंने ये भी दावा किया है कि अगर अकेले रहना चाहते हैं तो सेल को खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है. दावे में ये भी कहा गया है कि बिजली के झटके भी दिए जाते हैं. यहां पर जॉन जैसे कैदी को 90 दिन के लिए रखा जाता है.

परिवार वालों से नहीं मिलने दिया जाता

जॉन की पूर्व पत्नी दावा करती हैं कि यहां पर रहने वाले कैदियों को उनके परिवार से नहीं मिलने दिया जाता है. बाहर क्या हो रहा है कैदी को पता ही नहीं चल पाता है. उन्होंने दावा किया कि यहां लंबे समय से रहने वाले कैदी और राजनैतिज्ञ सुइट्स में रहते हैं, जहां वाई फाई और जकूजी जैसी सुविधाएं तक होती हैं. तो वहीं गरीब कैदियों को 15 मीटर की ऊंची दीवारों के अंदर एक बर्फीली जगह में रखा जाता है और खाना भी नहीं दिया जाता है. केवल सेव वाले कैदियों को ही अपने परिवार वालों से मिलने की सुविधा दी जाती है. तो सेल वाले कैदी अपनी पत्नी, बच्चों के साथ ही अपने पालतू जानवर तक को यहां रख सकते हैं.

कैदी ही संचालित करते हैं पूरी जेल

यहां अधिकांश कैदी नशीले पादर्थ के आरोपों में सजा काट रहे हैं. जॉन के परिवार का दावा है कि इस जेल को पूरी तरह से कैदी ही संचालित करते हैं और गार्ड कैदियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते तक नहीं हैं. जॉन का परिवार दावा करता है कि जॉन को छुड़ाने के लिए उन लोगों ने करीब सवा तीन लाख रुपए खर्च किए. जेल के अंदर खाने की कीमत रोज दूसरे कैदियो को अदा करनी होती है. फिलहाल जॉन के परिवार का दावा है कि इससे खतरनाक जेल उन्होंने कहीं नहीं देखी. अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस जेल में यौन अपराधियों को बहुत ही खतरनाक सजा दी जाती है. एक कंक्रीट के बने कुंए में डालकर उन्हें तब तक पीटा और बिजली के झटकों से यातनाएं दी जाती हैं जब तक उनके प्राण नहीं निकल जाते. इस जेल को इसलिए भी जाना जाता है कि यहां बंद कैदी खुद ही अपने साथ न्याय कर लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

32 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago