अजब-गजब

रेवाड़ी का ‘बेवफा’ लिव-इन: पहले पति की मौत, दूसरा छूटा, अब तीसरे को धोखा देकर चौथे संग फरार!

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इसे आप बेवफाई कहें, धोखेबाजी कहें या फिर किस्मत का खेल, लेकिन लालपुर गांव के रहने वाले सोमदत्त के साथ जो हुआ, उसने फिल्मी कहानियों को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले छह महीने से जिस महिला के साथ सोमदत्त ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था, वह अब किसी और के साथ फुर्र हो गई है. खास बात यह है कि यह उस महिला का चौथा ‘रिश्ता’ बताया जा रहा है.

कैसे शुरू हुई कहानी?

पेशे से ड्राइवर सोमदत्त की जिंदगी में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब जुलाई 2023 में उसकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. अकेलेपन से जूझ रहे सोमदत्त की मुलाकात अपनी भाभी के गांव की एक युवती से हुई. दोनों में बातें शुरू हुईं, नजदीकियां बढ़ीं और देखते ही देखते प्यार हो गया. सोमदत्त को लगा कि शायद उसे बुढ़ापे का सहारा और घर को संभालने वाली मिल गई है. पिछले छह महीनों से दोनों लिव-इन में रह रहे थे और सब कुछ ठीक चल रहा था.

महिला का पिछला रिकॉर्ड

युवती ने सोमदत्त को बताया था कि उसकी शादी पहले हो चुकी है, लेकिन पहले पति की मौत हो गई. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, पर वहां पटरी नहीं बैठी और वह दूसरे पति को छोड़कर आ गई. उसका एक पांच साल का बेटा भी है, जो फिलहाल उसके पहले पति के परिवार के पास रहता है. सोमदत्त को लगा कि महिला ने अपनी तकलीफें बताकर उस पर भरोसा किया है, लेकिन उसे क्या पता था कि वह इस कहानी का सिर्फ तीसरा हिस्सा है और चौथा खिलाड़ी अभी आने वाला है.

“सो रही हूं” कहकर किसी और के साथ फरार

घटना 8 फरवरी की है. सोमदत्त काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था. रात 10 बजे जब उसने फोन किया, तो युवती ने बड़े प्यार से कहा कि वह सो रही है और उसे डिस्टर्ब न करे. लेकिन जब रात के 12:30 बजे सोमदत्त घर लौटा, तो नजारा ही बदला हुआ था. घर पर ताला लटका था और युवती नदारद थी.

हैरान-परेशान सोमदत्त ने जब पड़ोस के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चेक किए, तो उसके होश उड़ गए. वीडियो में वह ‘सोती हुई’ महिला किसी अनजान युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दे रही थी. सोमदत्त का आरोप है कि वह सिर्फ गई ही नहीं, बल्कि घर का कीमती सामान भी समेट कर ले गई है.

पुलिस के पास पहुंची शिकायत

सोमदत्त ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर युवती को हर जगह तलाशा. उसके मायके में भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. आखिरकार, थक-हारकर सोमदत्त ने कसोला थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: प्रेमी के साथ फरार होने के लिए युवती ने रचा ‘इच्छाधारी नागिन’ का ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुल और सिंदूर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago