Bharat Express DD Free Dish

Haryana Crime

हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने भिवानी डिपो की एक सरकारी रोडवेज बस (HF55GV-3683) चुरा ली. शुक्रवार रात को नाइट स्टे के लिए खड़ी की गई यह बस सुबह गायब मिली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

दिल्ली पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने Paytm KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकिंग किट और फर्जी खातों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे.

हरियाणा के रेवाड़ी से बेवफाई का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको सन्न कर दिया है. पिछले छह महीने से लिव-इन में रह रही एक महिला, अपने पार्टनर को 'सो रही हूं' का झांसा देकर रातों-रात चौथे प्रेमी के साथ फरार हो गई.

शुभम, इशिता, जिया और विधि. ये वो मासूम बच्चे हैं जो दुनिया में तो आए, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं जी पाए. वजह बनी एक साइको किलर पूनम. हरियाणा के पानीपत की लेडी साइको किलर की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नशे की लत में डूबे एक युवक ने महज 20 रुपये न मिलने पर अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले ईंट से वार किया, फिर कुल्हाड़ी से जान ले ली.