खेल

आज वर्ल्ड कप में ट्रिपल धमाका! ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच, शाम को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की महाभिड़ंत; देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब परवान चढ़ने लगा है. आज टूर्नामेंट का पांचवां दिन है और बुधवार का यह दिन क्रिकेट फैंस के लिए किसी दावत से कम नहीं होने वाला. आज एक-दो नहीं, बल्कि कुल तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि आज पांच बार की वनडे चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी इस वर्ल्ड कप में अपना पहला कदम रखने जा रही है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज कौन सी टीमें भिड़ेंगी और मैच कब शुरू होंगे, तो फटाफट यह शेड्यूल नोट कर लीजिए.

पहला मुकाबला- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

दिन की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी, जहां साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. साउथ अफ्रीका के पास जहां तेज तर्रार गेंदबाज और पावर हिटर्स हैं, वहीं अफगानिस्तान के पास ऐसे जादुई स्पिनर्स हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं. अहमदाबाद की पिच पर राशिद खान की फिरकी क्या रंग खिलाती है, यह देखना काफी रोमांचक होगा.

दूसरा मुकाबला- ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड

दोपहर का समय कोलंबो के नाम रहेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी. विरोधी है आयरलैंड, जिसे हल्के में लेना कभी-कभी भारी पड़ जाता है. ऑस्ट्रेलिया के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की चोट है. साथ ही, टीम हाल ही में पाकिस्तान में तीन मैच हारकर आई है, ऐसे में पैट कमिंस की सेना पर मनोवैज्ञानिक दबाव जरूर होगा. हालांकि, कागजों पर कंगारू टीम आयरलैंड से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आती है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी से परिवार संग मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता

तीसरा मुकाबला- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

शाम को असली ‘धमाका’ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. टी20 के दो सबसे बड़े पावरहाउस, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, एक दूसरे से टकराएंगे. वानखेड़े की बाउंड्री छोटी है और पिच बल्लेबाजों की मददगार, ऐसे में छक्कों की बरसात होना लगभग तय है. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड और कैरेबियाई धुरंधरों के बीच यह मुकाबला दिन का सबसे कड़ाकेदार मैच साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago