Robot Molests Girl Germany: सोचिए आप अपने दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर गपशप कर रहे हों और अचानक पीछे से कोई आकर आपके साथ बदतमीजी या ‘बैड टच’ करने लगे. जब आप गुस्से में मुड़कर देखें तो सामने कोई इंसान नहीं, बल्कि 4 फीट का चलता-फिरता लोहे और प्लास्टिक का रोबोट खड़ा हो.
जी हां, सुनकर भले ही किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लगे, लेकिन जर्मनी के कोलोन शहर में यह अजब-गजब और शर्मनाक वाकया सच में हुआ है. यहां एक लाल और सुनहरे रंग के रोबोट ने 16 साल की लड़की को पीछे से आकर गलत तरीके से छुआ और छेड़खानी करने लगा.
हैरानी की बात सिर्फ इतनी नहीं थी कि रोबोट ने बदतमीजी की, बल्कि सबसे बड़ा झटका तब लगा जब यह पता चला कि उस रोबोट का 16 साल का मालिक और उसका दोस्त दूर खड़े होकर ठहाके लगा रहे थे और इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे.
घटना कोलोन शहर के एक मशहूर फास्ट फूड रेस्टोरेंट के बाहर की है. पीड़िता अपने दोस्तों के साथ सामान्य रूप से खड़ी थी. तभी अचानक 4 फीट का लाल-सुनहरे रंग का रोबोट आता है और लड़की को बैड टच करते हुए अश्लील हरकतें करने लगता है.
लाइव स्ट्रीमिंग की सनक: रोबोट का मालिक और उसका साथी दूर खड़े होकर मोबाइल से इस शर्मनाक घटना का वीडियो बना रहे थे और इंटरनेट पर व्यूज बटोरने के लिए इसे लाइव दिखा रहे थे.
डिक्की में छुपाया: जब लड़की ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी गई, तो दोनों नाबालिग लड़कों के होश उड़ गए. पकड़े जाने के डर से उन्होंने आनन-फानन में रोबोट को एक कार की डिक्की में छिपा दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की डिक्की से रोबोट को बरामद किया और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन व रोबोट को जब्त कर लिया. पुलिस अब फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर रही है कि रोबोट ने यह सब ऑटोमैटिक किया या रिमोट कंट्रोल के जरिए जानबूझकर उससे ऐसी हरकत करवाई गई थी.
आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के दम पर मंगल ग्रह तक पहुंच रही है. ऑटोमेशन और रोबोट्स ने इंसानों की जिंदगी को बेहद आसान बनाया है. चाहे वो अस्पतालों में जटिल सर्जरी करना हो, फैक्ट्रियों में भारी वजन उठाना हो या फिर होटल में खाना परोसना. लेकिन जर्मनी की यह घटना इस बात का खुला सबूत है कि तकनीक अपने आप में बुरी नहीं होती, बुरा होता है उसे चलाने वाले इंसान का दिमाग.
ये भी पढ़ें: क्या एअर इंडिया की फ्लाइट होने वाली थी हाईजैक? यूरोप से भारत तक कोहराम; जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
यदि विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल ओछे मनोरंजन, सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स-व्यूज पाने और किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए किया जाने लगे, तो यह पूरी मानव सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएगा. लोहे का रोबोट खुद से कोई फैसला नहीं लेता, उसकी नीयत वही होती है जो उसे कोड करने या रिमोट से चलाने वाले की होती है. ऐसे में यह घटना समाज और कानून के लिए एक चेतावनी है कि रोबोटिक्स और AI के युग में अब साइबर और नैतिक नियमों को और ज्यादा कड़ा करने की जरूरत है, ताकि मशीनें इंसानियत को शर्मसार न कर सकें.
Yasin Malik Case: यासीन मलिक को फांसी देने की NIA की मांग वाली याचिका पर…
UP Politics: यूपी एमएलसी चुनाव में सीएम योगी और अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक…
Gopalganj Gas Leak Accident: बिहार के गोपालगंज के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर से रिसाव…
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के एक वीडियो को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन…
Sara Ali Khan Career: एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के शो में बताया कि कभी उनका…
Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव…