देश

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य के किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया. राज्य सरकार ने सूखे से प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिससे राज्य के 305 सूखाग्रस्त तहसीलों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए हैं. इस अवसर पर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में उनके कार्यकाल और राष्ट्रसेवा के योगदान का उल्लेख करते हुए एक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और वंचितों को केंद्र में रखकर राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी है. उन्होंने स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि प्रधानसेवक बताया है. सेवा, समर्पण और कर्मयोग उनकी कार्यशैली के प्रमुख आधार रहे हैं.

सीएम फडणवीस ने कहा कि गरीबों के लिए आवास, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उन्होंने सुशासन का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया. प्रस्ताव में कहा गया है कि उनके नेतृत्व में देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में ‘वन नेशन, वन टैक्स’ व्यवस्था लागू की गई, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली.

दीवाली से पहले किसानों के खातों में 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमता बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है. प्रस्ताव में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण सहित देश के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के योगदान को रेखांकित किया गया है.

साथ ही, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दीवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार किसानों के खातों में 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी. सरकार का उद्देश्य सूखे और फसल के नुकसान से जूझ रहे किसानों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत पहुंचाना है, ताकि दिवाली के दौरान उनके हाथ में कुछ पैसे रहें और वे त्योहार की जरूरतें पूरी कर सकें.

तहसीलों की कुल संख्या बढ़कर 305 हुई

महाराष्ट्र सरकार ने पहले 265 तहसीलों में सूखा घोषित किया था. अब इस सूची में 40 और तहसीलों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही राज्य में सूखाग्रस्त घोषित तहसीलों की कुल संख्या बढ़कर 305 हो गई है.

इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य मंत्रिपरिषद के अहम सदस्य शामिल हुए.

यह भी पढ़ें-गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एकजुट दिखा एनडीए, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

6 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

6 hours ago