पिद्दी सा बैग, मगर कीमत इतनी ज्यादा
Hermes Purse: दुनिया में जितनी भी चीजें बनती है उनके लिए एक टारगेट ऑडियंस होता है. मतलब ये कि वो लोग जो उन सामान को असल में खरीदने वाले हैं. कुछ सामान सिर्फ बेहद अमीर लोगों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं. इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि अगर कोई आम आदमी उस चीज को खरीदने के बारे में सोचेगा भी तो सब कुछ गिरवी रखने के बाद भी वो उतना नहीं कमा पाएगा.
ऐसी ही एक चीज है जिसे खरीदने जाए तो उसे सब कुछ गिरवी रखना पड़ेगा. हम बात कर रहे हैं छोटे से बैग की. आजकल इस बैग की काफी चर्चा है. ये पिद्दी सा बैग दिखने में भले ही छोटा हो पर ये हीरे और सोने से बना है. इस वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि अगर कोई आम आदमी इसे खरीदने के बारे में सोचेगा तो उसे बेचने की नौबत आ जाएगी.
हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक पिद्दी से बैग का वीडियो देखने को मिल रहा है. ये बैग हर्मीज कंपनी का है जो एक फ्रेंच लग्जरी ब्रांड है और चमड़े से बने सामानों को बनाने के लिए मशहूर है. इस कंपनी द्वारा बनाए गए इस बैग का नाम Hermes Kellymorphose बैग जो अमेरिकी एक्ट्रेस और प्रिसेंस ग्रेस केली को समर्पित है.
ये भी पढ़ें:Sinking Zone: लगातार धंसता जा रहा है धरती का ये हिस्सा…जान बचाकर भाग रहे हैं लोग! दुनिया भर में बढ़ी चिंता
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैग का साइज कितना छोटा है. पर वो जिन चीजों से बना है, वो काफी महंगा हैं. जैसे ये बैग व्हाइट गोल्ड और हीरे से बना है. ऊपर की ओर हीरे और गोल्ड कोटिंग नजर आ रही है. चलिए अब आपको इस बैग की कीमत के बारे में बता देते हैं जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल, इस बैग की कीमत 65,01,800 AED का है यानी भारतीय मुद्रा में इसकी कुल कीमत है 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा. अब अगर इतना छोटा सा बैग इतना कीमती होगा, तो आपको इसे खरीदने में अपना घर ही बेचना पड़ जाएगा.
हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट प्रेस्टीज पैलेस ने इस पर्स का एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद से ये पर्स सुर्खियों में आ गया, लेकिन आम यूजर्स इस छुटकू से पर्स को पैसों की बर्बादी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, ‘इतनी कीमत में मैं एक घर खरीद सकता हूं.’ एक यूजर ने लिखा कि, ‘मुझे हर्मीज पसंद है लेकिन ये तो बहुत ज्यादा हो गया.’ एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये बच्चों का खिलौना नजर आ रहा है.’
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…