Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

साइकिल के कैरियर में फंसा सांप, शख्स बेखबर चलाता रहा, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

चलती साइकिल के कैरियर में फंसा लंबा सांप, शख्स बेखबर पैडल मारता रहा. सांप सीट पर चढ़ा, फिर सड़क पर बाइक सवार को डंसने की कोशिश की. वायरल वीडियो ने दहशत फैलाई.

Snake Video

सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो देखने वालों को हैरान और डरा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप साइकिल की सवारी करता दिख रहा है. यह वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं.

वायरल वीडियो में एक शख्स, जो शायद सिक्योरिटी गार्ड है, साइकिल चलाता नजर आ रहा है. लेकिन साइकिल के कैरियर और पीछे की सीट पर एक लंबा-चौड़ा सांप लिपटा हुआ है. यह दृश्य यकीनन डरावना है. वीडियो में सांप पहले कैरियर में फंसता है, फिर धीरे-धीरे सीट पर चढ़ जाता है और अंत में साइकिल से उतरकर सड़क के किनारे रेंगते हुए चला जाता है.

सांप ने की डंसने की कोशिश

साइकिल से उतरने के बाद सांप सड़क पर एक बाइक सवार को डंसने की कोशिश करता है. डर के मारे बाइक सवार तुरंत उतरकर दूर हट जाता है. इसके बाद सांप सड़क के किनारे रेंगता हुआ चला जाता है. यह वीडियो दिल दहलाने वाला है.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 4.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.1 लाख से अधिक रिएक्शन मिले हैं. यूजर्स का कहना है कि यह सांप ‘ढोडिया’ प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता. हालांकि, कई लोगों ने कहा कि इतना बड़ा सांप सामने आए तो डर के मारे कुछ भी हो सकता है. यूजर्स ने खासकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

शख्स को नहीं थी खबर

हैरानी की बात यह है कि जब सांप साइकिल के कैरियर में फंसा था, तब साइकिल चला रहे शख्स को इसकी जरा भी भनक नहीं थी. वह मस्ती में पैडल मारता रहा. यूजर्स ने कहा कि अगर उसे पता होता, तो वह साइकिल छोड़कर भाग खड़ा होता.

ये भी पढ़ें: खाटू श्याम मंदिर में महिला से वॉशरूम यूज के लिए वसूले 805 रुपये, सोशल मीडिया पर हंगामा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital