Sprite Tejas Express: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ठंडी कोल्ड ड्रिंक से आप अपनी प्यास बुझाते हैं कभी वो पूरी ट्रेन का नाम ही बन जाएगी? जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह बिल्कुल सच है. रेलवे की दुनिया में अब एक ऐसा गजब का बदलाव देखने को मिला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दिल्ली से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली देश की मशहूर तेजस एक्सप्रेस का नाम अब कुछ समय के लिए बदलकर ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ कर दिया गया है.
अब तक आपने ट्रेनों के डिब्बों पर कंपनियों के बड़े-बड़े विज्ञापन या स्टीकर लगे तो खूब देखे होंगे लेकिन यह पहली बार है जब किसी ट्रेन का आधिकारिक नाम ही किसी ब्रांड के नाम पर रख दिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कोका-कोला कंपनी के पॉपुलर ब्रांड ‘स्प्राइट’ को इस ट्रेन के विज्ञापन के अधिकार दिए हैं.
यह अनोखी व्यवस्था 19 अगस्त से 11 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी. इस दौरान ट्रेन नंबर 82501 और 82502 को आधिकारिक तौर पर ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ के नाम से ही पुकारा जाएगा. इतना ही नहीं दिल्ली और लखनऊ के बीच सफर के दौरान रास्ते के स्टेशनों और अनाउंसमेंट में भी इसी नाम का इस्तेमाल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- भैंसों का ‘गदर’… एक टक्कर से ताश के पत्तों की तरह ढह गया 2 मंजिला मकान, महिला की मौत
आपको बता दें कि लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन है जिसे प्राइवेट तौर पर ऑपरेट किया जाता है. इसका संचालन आईआरसीटीसी करता है हालांकि पटरियों और स्टेशनों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए वह भारतीय रेलवे को भुगतान करता है. इस ट्रेन को साल 2021 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी.
IRCTC ने स्प्राइट को ये ब्रांडिंग राइट्स 6 महीने के लिए दिए हैं हालांकि ट्रेन का नाम करीब 3 महीने तक बदला रहेगा. वैसे इस तेजस एक्सप्रेस की एक और मजेदार बात यह है कि इसे आम यात्रियों के अलावा शादियों, कॉर्पोरेट मीटिंग्स या अन्य खास आयोजनों के लिए पूरा बुक भी किया जा सकता है. इसके एक एसी चेयर कार कोच में 78 सीटें होती हैं. अगर रेलवे का यह नया और हटके प्रयोग कामयाब रहा, तो आने वाले दिनों में आपको पटरियों पर कई और ब्रांडेड ट्रेनें दौड़ती हुई नजर आ सकती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…
Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…
Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…
Sushasan Diwas In Patna: पटना में JDU की ओर से सुशासन दिवस मनाया गया. इस…
Garuda Purana After Death: मृत्यु के बाद शरीर तो नष्ट हो जाता है, लेकिन गरुड़…
Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…