अजब-गजब

यहां शादी के लिए लगती है मंडी, रेट लिस्ट की तरह चिपकी होती है लड़का-लड़की की प्रोफाइल

जब बच्चों की उम्र शादी लायक हो जाती है, तो माता-पिता उनके लिए सही जीवनसाथी खोजने में जुट जाते हैं. भारत में यह काम अक्सर रिश्तेदारों या जान-पहचान वालों की मदद से हो जाता है. आजकल तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी काफी लोकप्रिय हैं. लेकिन चीन के शंघाई शहर में शादी के लिए एक खास मंडी लगती है. यहां माता-पिता और रिश्तेदार अपने परिवार के अविवाहित लड़के-लड़कियों के लिए पार्टनर खोजने आते हैं.

कैसी होती है यह मंडी

इस मंडी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @fationatefoodbelly पर हाल ही में शेयर की गई हैं. वीडियो में दिख रहा है कि चीन के एक पार्क में बड़ी संख्या में लोग जमा हैं. यहां सैकड़ों बायोडेटा दीवारों पर चिपके हुए, तारों पर लटके हुए या जमीन पर रखे नजर आ रहे हैं. ये नजारा किसी सब्जी मंडी जैसा लगता है. लोग इन बायोडेटा को ध्यान से पढ़ते हुए सही जीवनसाथी की तलाश करते हैं.

बायोडेटा में क्या लिखा होता है

इन बायोडेटा में लड़के-लड़कियों की पूरी जानकारी होती है. उनकी फोटो, नौकरी, पसंद-नापसंद और खानपान से जुड़ी बातें भी लिखी होती हैं. माता-पिता इन बायोडेटा को देखकर अपने बच्चों के लिए उपयुक्त पार्टनर ढूंढते हैं.

यह तरीका भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन चीन में यह आम बात है. माता-पिता अपने बच्चों की शादी के लिए बेहद चिंतित रहते हैं. इसी वजह से वे इस मंडी में आते हैं और अपने बच्चों की शादी के लिए उपयुक्त रिश्ता ढूंढने की कोशिश करते हैं.

चीन में शादी मंडी का इतिहास

चीन में पहली संगठित शादी मंडी (Organized Marriage Market) 2004 में बीजिंग के लोंगतान पार्क में शुरू हुई थी. यहां सुबह व्यायाम करने आने वाले बुजुर्गों ने बातचीत में पाया कि उनके कई बच्चे 20-30 साल की उम्र के हैं और अभी तक अविवाहित हैं. अपने बच्चों की शादी की चिंता में, इन बुजुर्गों ने मैचमेकिंग कार्यक्रम शुरू किए. इसमें वे अपने बच्चों की जानकारी साझा करते थे और उनके लिए संभावित जोड़ीदार खोजते थे. तब से हांगझोउ, शंघाई, शेनझेन, तियानजिन और वुहान जैसे बड़े शहरों के पार्क भी ऐसे अनौपचारिक मैचमेकिंग स्थलों में बदल गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

37 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

41 minutes ago