बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (97) की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके. उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था.
बता दें कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पीएम मोदी को लालकृष्ण आडवाणी को गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया था. पीएम मोदी ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, ”आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.”
यह भी पढ़ें- मजबूत नेतृत्व के मामले में PM Modi और प्रधानमंत्री Georgia Meloni एक जैसे हैं : इटली के राजदूत
इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. इस साल का यह जन्मदिन और भी खास है क्योंकि उन्हें देश की सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है. वह हमारे देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित किया है. उनकी समझ और ज्ञान को हमेशा आदर मिला है. मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिला है. मैं उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…