Ghost Village
बचपन से भूत-प्रेत या जिन्न की कहानियां सुनते आए हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताएंगे यहां भूत का साया और जिन्न के खौफ से जमीन में पूरा गांव धीरे-धीरे दफ्न हो रहा है. सचमुच यह हैरत में डालने वाला मामला है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना है संयुक्त अरब अमीरात के एक गांव अल मदाम की. दुनियाभर से कई पर्यटक जब दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर जाते हैं. दुबई से करीब 1 घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव को जिन्न और चुड़ैल का गांव कहा जाने लगा है. लोगों के बीच यह गांव खासा चर्चित है. हालांकि कई लोग मानते हैं कि यह सब मनघड़ंत है, परंतु लोगों को कौन समझाए?
गांव खाली क्यों हुआ, इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है. मदाम के आस-पास के गांवों के लोग बताते हैं कि इस गांव में एक जिन्न रहता है और उसी की वजह से लोग रातोरात गांव छोड़कर भाग गए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिल्ली जैसी आंखों वाली एक चुड़ैल ने पूरा गांव खाली करवा दिया है. यह घटना एक रात को घटी थी जबकि लोगों ने किसी साये को देखा और दहशत के कारण सभी गांव छोड़कर भाग गए. भागने की इतनी जल्दी थी कि सामान और दरवाजे खुले छोड़ दिए गए.
अब इस गांव अल मदाम के सभी घर धीरे-धीरे रेत में दबते जा रहे हैं. यहां तक कि अब घरों के कमरे तक रेत से भरे हुए हैं. घरों में 4-5 फीट ऊंचाई तक रेत है और इसके नीचे फर्नीचर है. गांव के अधिकांश घर रेत में दब गए हैं. घर के दरवाजे अब रेत के कारण नहीं खुलते या बंद नहीं होते हैं. घर के दरवाजे और खिड़कियां खुले ही दिखते हैं. गांव में 2 मस्जिदें भी हैं लेकिन वहां भी कोई नहीं मिलता है.
ऐसा क्यों हो रहा है, इसका कोई कारण सामने नहीं है. गांव खाली क्यों हुआ, इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है. हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि व्हेल के साये ने गांव की ऐसी हालत कर दी है. बगल के गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस गांव में एक जिन्न रहता है. उसी के डर से लोगों ने रातोरात इस गांव को छोड़ दिया. जो भी हो लेकिन अब यह गांव दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है और दुनियाभर से कई पर्यटक जब दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर जाते हैं. फिलहाल इस गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…
Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…