दुनिया

दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर आया अंतरिक्षयान समुद्र में समाया! अमेरिकन साइंटिस्ट बोले- उसकी धातु ऐसी थी, जैसी धरती पर अब तक नहीं पाई गई

Space Scientist Research on Alien Mystery: पृथ्वी यानी हमारी दुनिया… जिसे धरती कहते हैं, यह बहुत बड़ी है, लेकिन यहां के खगोलविज्ञानियों की सोच इस ग्रह से भी बाहर अंतरिक्ष के रहस्यों को खंगालने तक जाती है. अमेरिका-यूरोप के भूवैज्ञानिक एवं खगोलविज्ञानियों द्वारा दावा किया जाता रहा है कि वे पृथ्वी से बाहर के जीवों को भी देख चुके हैं, जिन्हें अक्सर एलियन कहा जाता है.

एलियन की अनेकों तस्वीरें आपको गूगल सर्च करने पर दिख जाएंगी, लेकिन वास्तव में उनकी सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है. इस कड़ी में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट में कार्यरत डॉ. अवि लोब (Dr Avi Loeb) ने हाल में अंतरिक्ष से जुड़ा चौंकाने वाला दावा किया था, जिससे वो चर्चा में हैं.

अंतरिक्ष। फोटो— प्रतीकात्मक

‘वो पिंड पृथ्वी पर आकर समुद्र में समा गया’

डॉ. अवि लोब ने एक इंटरव्यू में कहा— “हमने पृथ्वी को धारण करने वाली आकाशगंगा (Galaxy) के बाहरी छोर से आए एक पिंड को देखा, जो संभवत: परग्रही यान (दूसरे ग्रह के विमान) का हिस्सा था. डॉ. अवि लोब के मुताबिक, पृथ्वी पर आकर वो पिंड समुद्र में समा गया, मगर उससे ठीक पहले कुछ अमेरिकी कृत्रिम सैटलाइटों ने उसका सिग्नल कैच किया, जिससे ये सिद्ध हुआ कि वो पिंड हमारे सौरमंडल का नहीं था.”

डॉ. अवि लोब ने कहा— “हमारा सौरमंडल, जिसमें करोड़ों उल्काएं घूमती हैं, उसमें किसी और सौरमंडल से कोई पिंड आ जाये, तो यह एक बड़ी घटना है. डॉ. अवि लोब का कहना है कि रहस्यमय पिंड का पता लगाने के लिए उन्होंने बाकायदा एक दल को समुद्र में वहीं पर उतारा, जहां पिंड गिरा था और उस पिंड के टुकड़े भी ढूंढ लिए.”

डॉ. अवि लोब ने कहा— “वो पिंड जिस मेटल से बना था, वैसा हमारे ग्रह पर अब तक नहीं पाया गया है. डॉ. अवि लोब की रिसर्च को पेंटागन और नासा ने प्रमाणित किया है…ऐसे में अब लोग इस विषय पर सीरियसली बात कर रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: आपने देखी नदी से कचरा निकालने की तकनीक? समुद्र के पानी को साफ रखने के लिए 1000 नदियों पर लगाए जाएंगे ऐसे इंटरसेप्टर सिस्टम

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

42 seconds ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

1 minute ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

7 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

32 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

51 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago