Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जिन्न या भूतों का ऐसा डर, रातोंरात घर छोड़कर भागे लोग, जमीन में धीरे-धीरे दफन हो रहा ये पूरा गांव!

बचपन से भूत-प्रेत या जिन्न की कहानियां सुनते आए हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताएंगे यहां भूत का साया और जिन्न के खौफ से जमीन में पूरा गांव धीरे-धीरे दफ्न हो रहा है.

Buried Village of Al Madam , Ghost Village , Jinn Village , Bhut ka gaon , Jinn ka gaon , weird noise from field , fear of jinn , strange news, ajab gajab,

Ghost Village

बचपन से भूत-प्रेत या जिन्न की कहानियां सुनते आए हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताएंगे यहां भूत का साया और जिन्न के खौफ से जमीन में पूरा गांव धीरे-धीरे दफ्न हो रहा है. सचमुच यह हैरत में डालने वाला मामला है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

चुड़ैल का गांव कहा जाता है

यह घटना है संयुक्त अरब अमीरात के एक गांव अल मदाम की. दुनियाभर से कई पर्यटक जब दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर जाते हैं. दुबई से करीब 1 घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव को जिन्न और चुड़ैल का गांव कहा जाने लगा है. लोगों के बीच यह गांव खासा चर्चित है. हालांकि कई लोग मानते हैं कि यह सब मनघड़ंत है, परंतु लोगों को कौन समझाए?

ज्यादा देर गांव में नहीं रह पाते हैं लोग

गांव खाली क्यों हुआ, इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है. मदाम के आस-पास के गांवों के लोग बताते हैं कि इस गांव में एक जिन्न रहता है और उसी की वजह से लोग रातोरात गांव छोड़कर भाग गए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिल्ली जैसी आंखों वाली एक चुड़ैल ने पूरा गांव खाली करवा दिया है. यह घटना एक रात को घटी थी जबकि लोगों ने किसी साये को देखा और दहशत के कारण सभी गांव छोड़कर भाग गए. भागने की इतनी जल्दी थी कि सामान और दरवाजे खुले छोड़ दिए गए.

जिन्न का खौफ से दबता जा रहा ये गांव

अब इस गांव अल मदाम के सभी घर धीरे-धीरे रेत में दबते जा रहे हैं. यहां तक कि अब घरों के कमरे तक रेत से भरे हुए हैं. घरों में 4-5 फीट ऊंचाई तक रेत है और इसके नीचे फर्नीचर है. गांव के अधिकांश घर रेत में दब गए हैं. घर के दरवाजे अब रेत के कारण नहीं खुलते या बंद नहीं होते हैं. घर के दरवाजे और खिड़कियां खुले ही दिखते हैं. गांव में 2 मस्जिदें भी हैं लेकिन वहां भी कोई नहीं मिलता है.

जानें इसका रहस्य

ऐसा क्यों हो रहा है, इसका कोई कारण सामने नहीं है. गांव खाली क्यों हुआ, इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है. हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि व्हेल के साये ने गांव की ऐसी हालत कर दी है. बगल के गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस गांव में एक जिन्न रहता है. उसी के डर से लोगों ने रातोरात इस गांव को छोड़ दिया. जो भी हो लेकिन अब यह गांव दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है और दुनियाभर से कई पर्यटक जब दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर जाते हैं. फिलहाल इस गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital