अजब-गजब

Linkedin पर भारतीय इंजीनियर ने निकाली ‘जूनियर वाइफ’ की Hiring, नौकरी पाने के लिए यह होगी योग्यता

आजकल कर्मचारी नौकरी की तलाश में सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन का सहारा लेता है. इस प्लेटफॉर्म की मदद से लोग जॉब्स खोजते हैं और कंपनियां नौकरी के लिए भर्तियां निकालती हैं. लेकिन हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. जिसे लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है. दरअसल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जूनियर वाइफ के पद के लिए आवेदन मांगे हैं.

जानें क्या है पोस्ट

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया. इसमें लिखा था, तत्काल नियुक्ति, मैं अपने जीवन में शामिल होने के लिए एक “जूनियर पत्नी” की तलाश में हूं. नोट – कृपया अनुभवी उम्मीदवार आवेदन न करें. मैं अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अलग से भर्ती आयोजित करूंगा. केवल शून्य अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी. तीन बार इंटरव्यू होंगे और अंत में आमने -सामने बैठकर इंटरव्यू होगा.

इसके साथ उन्होंने लिखा कि खाना पकाने में कम से कम दो साल का अनुभव हो, रात में जागने और मसालेदार बिरयानी बनाने की क्षमता हो, बातचीत करने में ठीक हो, सम्मानजनक और सभ्य हो, आज्ञाकारी और प्यार करने वाली होना चाहिए. जब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

पोस्ट देखकर लोग हैरान

बता दें कि, जितेंद्र ने अपने पोस्ट में जूनियर पत्नी के अनुभव के बारे में भी जानकारी दी है और इसमे बताया है कि उनका करियर लेवल क्या होगा. अब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा ऐसी वैकेंसी शेयर करने के बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

जितेंद्र ने क्या कहा?

जूनियर वाइफ को नौकरी पर रखने संबंधी पोस्ट को लेकर जितेंद्र सिंह ने अपने पोस्ट के अंत में इसका कारण भी स्पष्ट किया है. उन्होंने बताया कि इस पोस्ट को शेयर करने का मकसद सिर्फ मनोरंजन है. हालांकि, लिंक्डइन यूजर्स को उनका ये सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद नहीं आया और उन्होंने जितेंद्र को खरी-खोटी भी सुनाई. हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे हल्के में लिया और स्माइली इमोजी शेयर कर आगे बढ़ गए. लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे महिलाओं के अपमान से भी जोड़ा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago