चुनाव

Lok Sabha Election 2024: ‘क्या 15 लाख तुम्‍हारे अकाउंट में आए, अब 2024 में गारंटी की घंटी आई है’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव भी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं. कभी वह प्रेस कांफ्रेंस के जरिए हमला बोलते हैं तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से. तो वहीं आज उन्होंने मैनपुरी में अपनी पत्नी व सपा प्रत्‍याशी डिंपल यादव के नामांकन के बाद पत्रकारों से बात की और भाजपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधा.

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा को जुमले वाली सरकार कहा. इसी के साथ कहा कि ‘2014 में जुमला आया था और अब 2024 में गारंटी की घंटी आई है. बीजेपी सरकार में गारंटी 24 घंटे बिजली की थी. गारंटी करोड़ों नौकरियों की थी. गारंटी हमारे खाने-पीने के सामान की थी.’ अखिलेश ने आगे कहा कि 2014 में सबसे सस्‍ती चीज नमक थी और देख लीजिए कि आज नमक की कीमत कहां पहुंच गई है. महंगाई पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सरसों की कीमत क्‍या थी और सरकार क्‍या दे रही है. गेंहू के किसान बर्बाद हो गए हैं. बीजेपी ने कोई दूसरा ऐसा एक्‍सप्रेस वे नहीं बनवाया, जहां हवाई जहाज उतर सके. कम से कम समाजवादियों ने तो ऐसा कुछ काम किया. जिन फोरलेन सड़कों पर आप लोग चलते हो वे सब भी हमारी देन हैं.

ये भी पढ़ें-UPSC Civil Services-2023: आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, लखनऊ के इस स्कूल से की पढ़ाई, देखें टॉप 40 नाम

क्या आ गए 15 लाख?

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि “15 लाख तुम्‍हारे अकाउंट आ गए क्‍या? किसानों का लोन माफ हो गया क्‍या? बिजनेसमैन का लाखों का लोन माफ हो गया?” अखिलेश ने आगे कहा कि “सपा ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि जब कारोबारियों का कर्जा माफ हो सकता है तो हमारे किसान भाइयों का भी कर्जा माफ किया जाएगा.”

हम गरीबों को देगें शुद्ध आटा

इस मौके पर अखिलेश यादव ने अपने घोषणा पत्र का जिक्र किया और कहा कि अगर हमारी गठबंधन की सरकार बनती है तो हम गेहूं की जगह गरीबों को आटा देंगे और फ्री में डाटा भी देंगे. इसी के साथ ही अग्निवीर योजना, नोटबंदी जैसे भाजपा के कई फैसलों को गलत बताया. वह बोले कि बीजेपी सरकार प्राइवेट भंडारण की व्‍यवस्‍था लागू करने वाली है. इससे देश में महंगाई और बढ़ेगी. सपा प्रमुख ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो देश 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा है वो क्‍या विश्‍वगुरु का दर्जा हासिल करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago