इस दुनिया में काफी कुछ ऐसा है जो काफी अजीब है. अजीब होने के साथ ही कुछ चीजें अनोखी भी है. जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धरती पर एक ऐसी जगह भी मौजूद है जहां एक बिल्डिंग में सभी लोग रहते हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि उस बिल्डिंग में पुलिस स्टेशन, चर्च, स्कूल, दुकान और डाकघर सबकुछ एक ही छत के नीचे मौजूद है. अगर आप देखेंगे तो यही कहेंगे कि लगता है यहां रहने वाले लोग पड़ोसी नहीं बल्कि एक ही परिवार का हिस्सा हो!
यह अनोखा शहर कही और नहीं बल्कि अमेरिका में है. यहा कि पूरी जनसंख्या एक ही बिल्डिंग में रहती है. टाउन व्हिटियर अमेरिका के उत्तर राज्य अलास्का में मौजूद है. यहा के सारे लोग केवल एक ही बिल्डिंग में रहते हैं. एंकोरेज से 60 मील दक्षिण में बसे इस शहर में सिर्फ एक इमारत है, जिसमें समुदाय के सभी 217 लोग रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये लोग अपने इस बिल्डिंग को शहर बताते हैं. लॉन्ड्री और जनरल स्टोर्स इत्यादी सभी चीजें इस इमारत में है. यह इमारत बड़ा होने के साथ ही काफी ज्यादा खूबसूरत भी है. मालिक और कर्मचारी यह सभी साथ में ही रहते है.
ये भी पढ़ें: अगर बता दिया Address तो भाग जाएगी लड़की, सीधा फोन पर आएगा मैसेज, अजब है इस गांव की कहानी
इस इलाके का मौसम साल भर काफी ज्यादा खराब रहता है. ये जगह जिस सुरंग से होकर जाती है उसे उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी सुरंग कहते हैं. जो 2.5 मील तक फैली हुई है. जानकर मानते हैं कि ये इकलौता ऐसा रास्ता जिसके सहारे आप इस जगह तक आराम से पहुंच सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हिटियर के लगभग सभी निवासी बेगिच टावर्स की दीवारों के भीतर रहते हैं.
ऐसे में यहां के लोग इसी इमारत में रहने लगे. वह ज्यादा इस इमारत से बाहर भी नही जाते थे. साथ ही इमारत के बाहर दूर- दूर तक कुछ भी नही है. ऐसे में इस इमारत के लोगो नें अपनी सारी सुविधा की चीजों का इंतजाम यही कर लिया ताकि उन्हें बाहर ना जाना पड़े. शिपिंग के लिए यह जगह काफी मशहूर है. इस इमारत तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है. बर्फ के कारण रास्ते काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं.
अब आपके भी दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि यह इमारत कब से घर बना हुआ है. बता दें कि शीत युद्ध से पहले इस इमारत में सेना रहा करते थे. ऐसे में इस इमारत में कई राज भी छुपे हुए है. यह युद्ध खत्म होने के बाद यहां के आम लोग इस घर में रहने लगे. वहीं देखते ही देखते 200 लोगों का यह इमारत घर बन गया. बड़ा होने के साथ ही यह इमारत काफी ज्यादा खूबसूरत भी है.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…