देश

सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में वैभव जैन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने किया फैसला सुरक्षित

सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में आरोपी वैभव जैन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां विशेष अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सहयोगी वैभव जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि वे इस मुद्दे पर 29 अप्रैल को अपना फैसला पारित करेंगी. न्यायाधीश ने इसके साथ ही सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई जारी रखीं हुई हैं और वे अब अगली सुनवाई 7 मई को करेंगी.

कई शेल कंपनियां बनाने का आरोप

सत्येंद्र जैन के वकील डाक्टर सुशील गुप्ता ने ईडी के आरोपो को निराधार बताया है और कहा कि उनके खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं है जिसके आधार पर उनके खिलाफ आरोप तय किया जा सके. ईडी ने गत साल अप्रैल में धन शोधन रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रु पए की अचल संपत्तियां कुर्क की थी. जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपए के काले धन को भी सफेद किया है.

इसे भी पढ़ें: हम कंटेंट सिंडिकेशन के अवसरों की खोज करने के साथ उनका अधिकतम उपयोग भी कर रहे हैं: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

ईडी ने जैन को भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत वर्ष 2017 में उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. जैन पर कथित तौर पर उससे जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन करने का आरोप है. सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कथित तौर पर 1.47 करोड़ रु पये की संपत्ति जमा करने के आरोप में जैन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. बाद में ईडी ने धन शोधन के मामले में 4.81 करोड़ रु पए की संपत्ति कुर्क की थी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

15 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

38 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

1 hour ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

1 hour ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago